हाल ही में मुंबई पुलिस के सम्मान में उमंग समारोह का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां बॉलीवुड जगत के कई बड़े-बड़े सितारों ने शिरकत की। इस कार्यक्रम में रणवीर सिंह, सुशांत सिंह राजपूत, रणबीर कपूर, शाहरुख खान, आलिया, कटरीना से लेकर और भी कई सितारे शामिल हुए। फिल्मी सितारों ने कार्यक्रम में अपनी परफॉर्मेंस से शाम को रंगीन बनाते हुए मुंबई पुलिस का हौसला भी बढ़ाया। लेकिन इस कार्यक्रम में रणवीर सिंह ने कुछ ऐसा कर दिया, जिससे उनके फैंस बेहद नाराज़ हो गए और सोशल मीडिया पर उन्हें बुरी तरह ट्रोल करना शुरु कर दिया।
दरअसल, उमंग समारोह के दौरान अभिनेता रणवीर सिंह वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों से मिले और उनके साथ खूब मस्ती भी की। इसी बीच, सोशल मीडिया पर रणवीर की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रहीं है। इस तस्वीर में वह वर्दी पहने मुबंई पुलिस के साथ खड़े हैं। फोटो में रणवीर सिंह को मुंबई पुलिस ने उठाया है, फोटो में रणवीर हंसते हुए नजर आ रहे हैं।
भले ही पुलिसवाले रणवीर के इस अंदाज़ से खुश थे, लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों को यह रास नहीं आया और वो लोग रणवीर सिंह को जमकर ट्रोल करने लगे। सोशल मीडिया यूजर्स के मुताबिक, रणवीर को वर्दी की इज्जत करनी चाहिए।
एक अन्य यूजर ने लिखा, मुझे रणवीर सिंह अच्छे लगते थे, लेकिन इस फोटो को देखने के बाद मेरी सोच उनके प्रति बदल गई है। एक अन्य यूजर ने लिखा, शर्म करो, वर्दी में पुलिस एक नॉनसेंस को उठा रही है। एक अन्य यूजर ने लिखा, मुंबई पुलिस को ये इस तरफ की इज्जत दे रहे हैं। शर्म करो, वो असली हीरो हैं और तुम नकली हो। एक अन्य यूजर ने लिखा, रणवीर सिंह माना आप स्टार हैं पर इसका मतलब यह नही आप पुलिस विभाग की गरिमा को भुला दें।
एक अन्य यूजर ने लिखा, ये फोटो दिखाती है कि आप मुबंई पुलिस की कितनी रिसपेक्ट करते हैं। कुछ तो शर्म करो वो रियल हीरो हैं और आप रील हीरो हैं। बता दें कि इसी तरह तमाम यूजर्स इस तस्वीर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहें है। इतना ही नहीं कई लोगों ने तो रणवीर सिंह के लिए अपशब्दों तक का इस्तेमाल किया।