भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा गुरुवार (13 दिसंबर) को अविश्वसनीय रूप से सोशल मीडिया पर व्यस्त रहें। गुरुवार को उन्होंने अपना अधिकतर समय जन्मदिन पर लोगों की बधाई स्वीकार करते हुए बिताया। जो लोग माइक्रो ब्लागिंग साइट ट्विटर पर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहें थे, वे साथ-साथ उनका धन्यवाद भी कर रहें थे।
बीजेपी के तमाम नेताओं के साथ-साथ अन्य लोगों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इसी बीच, उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी चेतन चौहान ने भी संबित पात्रा को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने लिखा, बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री संबित पात्रा जी को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान आपको एक लंबा और स्वस्थ जीवन दे।
उनके जन्मदिन की शुभकामनाओं को स्वीकार करते हुए संबित पात्रा ने ट्विटर पर लेखक चेतन भगत को टैग करते हुए लिखा, “धन्यवाद श्री चेतन भगत जी”
बीजेपी प्रवक्ता को अपनी गलती महसूस करने होने में करीब दो घंटे से अधिक का समय लग गया। तब तक उनका यह ट्वीट सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गया और यूजर्स इसपर तरह-तरह की प्रतिक्रिया देने लग गए। एक यूजर ने लिखा, संबित सर!! ऐसा लगता है कि आप बहुत उत्साहित हैं, आप अलग चेतन का शुक्रिया अदा कर दिए हैं।
एक यूजर ने लिखा, “इनको जन्मदिन की बधाई दी चेतन चौहान जी ने! इन्होंने रिप्लाई दिया चेतन भगत जी को कैसे कैसे नमूने है यहां???” वहीं, कई यूजर्स ऐसे थे जिन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों में बीजेपी को मिली करारी हार का यह नतीजा है।
देखिए कुछ ऐसे ही ट्वीट
इनको ही बोलते हैं नमूने???? @sambitswaraj ????
इनको जन्मदिन की बधाई दी चेतन चौहान जी ने!
इन्होंने रिप्लाई दिया चेतन भगत जी को???? कैसे कैसे नमूने है यहां?????@LambaAlka @jayantrld @NayakRagini @priyankac19 @pankhuripathak @ravita4ever @hindustani011 @RLDparty pic.twitter.com/dyPMql7lpP— Sachin Choudhary (@SachinC36297527) December 13, 2018
गहरी चोट लगी है पात्रा को…. ?????
बधाई चेतन चौहान दे रहा है और थैंक यू चेतन भगत को बोल रहा है….
?????— Sanjay Dhamanda (@SanjayDhamanda) December 13, 2018
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नामकरण से प्रभावित हुए संबित पात्रा।
चेतन चौहान का नाम बदलकर किया चेतन भगत।
???— अनूप तिवारी (@anuptiwariji) December 13, 2018
अरे संदीप पात्रा जी नाम तो सही से पढ़ लो आपको बधाई आपके मंत्री पूर्व किर्केटर @chetanecostani ji ने दी है और आप धन्यवाद चेतन भगत का कर रहे हो
नीबू पानी पी लो रात की उतर जाएगी— राष्ट्रवादी गंगाधर..?? (@r6nyKhFD2vyuUiQ) December 13, 2018
पात्रा जी चेतन चौहान की जगह चेतन भगत को थैंक यू बोलते हो और IT सेल वालों ने 82 retweets ओर 224 likes भी लगवाए ? pic.twitter.com/nOl0EoKqjW
— 🙂 (@meriBhiSunoKoi) December 13, 2018
बता दें कि हालिया महीनों में बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा पार्टी के सबसे कदावर प्रवक्ता बन कर उभरे हैं और अक्सर उन्हें टीवी चैनलों पर बड़ी शिद्दत से अपनी पार्टी का पक्ष रखते हुए देखा जा सकता है। कई बार तो वह अपनी पार्टी की वकालत करते समय वो अक्सर हद भी पार कर जाते हैं जिसकी वजह से उन्हें शर्मिंदगी का भी सामना करना पड़ता है।