दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तोड़े अब तक के सभी रिकॉर्ड

0

बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने इटली के खूबसूरत लेक कोमो में बुधवार (14 नवंबर) को परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए। शादी के बाद से भारत और दुनियाभर में मौजूद उनके करोड़ों फैंस जिस एक तस्वीर का इंतजार कर रहे थे वो आखिरकार गुरुवार देर शाम को सामने आ गई। दो दिनों की शादी में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को शादी के जोड़े में देखने के लिए उनके फैंस को पल-पल का इंतजार करना पड़ा।

लंबे इंतजार के बाद गुरुवार देर शाम रणवीर-दीपिका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। रणवीर सिंह ने जो तस्वीर पोस्ट की है उसमें वह लाल रंग की शेरवानी पहने दिख रहे हैं, जबकि दीपिका ने भी लाल रंग का लहंगा पहना है। इस तस्वीर में रणवीर दीपिका को बेहद करीब से देख रहे हैं, जबकि दीपिका पलके झुकाए अपने हाथों को बांधे हुए बैठी हुई दिखाई दे रही हैं।

वहीं, दीपिका पादुकोण ने जो तस्वीर शेयर की हैं उसमें रणवीर सफेद रंग की शेरवानी पहने हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि दीपिका रणवीर की तरफ हंसते हुए देख रही हैं साथ ही रणवीर भी हंस रहे हैं, उनके हाथों में एक हार भी है। दोनों की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर आग की तरफ फैल गई है। दोनों की तस्वीरों को इतनी बड़ी संख्या में लोगों ने लाइक और कमेंट्स किए हैं कि सोशल मीडिया के अबतक सभी रिकॉर्ड टूट गए हैं।

View this post on Instagram

❤️

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

खबर लिखे जाने तक (शुक्रवार सुबह 10 बजे) दीपिका पादुकोण द्वारा पोस्ट की गई पहली तस्वीर को 50 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है, जबकि लाखों लोगों ने तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। वहीं, रणवीर सिंह द्वारा शेयर की गई तस्वीर को 34 लाख लोगों ने लाइक किया है, जबकि लाखों की संख्या में लोगों की शुभकामनाएं दी है। यह पहली बार है जबकि किसी बॉलीवुड सेलिब्रिटी की तस्वीरें इस प्रकार से वायरल हुई हों।

View this post on Instagram

❤️

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

आपको बता दें कि बुधवार को दोनों की कोंकणी रीति रिवाजों से शादी हुई, फिर गुरुवार को दोनों ने सिंधी रीति-रिवाज से शादी की। रणवीर शादी के मंडप तक सी-प्लेन से पहुंचे। शादी समारोह में महज करीब 40 खास मेहमान ही शामिल हुए थे। दोनों की शादी समारोह की कोई आधिकारिक तस्वीरें अभी तक सामने नहीं आई थी। जिस वजह से फैंस बेसब्री से उनकी शादी की तस्वीरों का इंतजार कर रहे थे।

इस मौके पर दोनों के माता-पिता, करीबी रिश्तेदारों व मित्रों के अलावा बॉलीवुड के कई मशहूर सितारे उनके विवाह के साक्षी बने। बड़े पर्दे पर ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ जैसी फिल्मों में दोनों की शानदार ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री देखने को मिली, वहीं छह साल से चली आ रही प्रेम कहानी और ऑफस्क्रीन रिश्ते के बाद दोनों इटली में शादी के बंधन में बंधे।

 

Previous articlePress Council of India decides not to issue ban on use of word Dalit in media reporting
Next articleदिल्ली सचिवालय में पुलिस हेड कांस्टेबल ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी, मचा हड़कप