झारखंडः पूर्व पति ने अपने दोस्तों संग किया गैंगरेप, गुप्तांग में डाला डंडा, महिला की मौत

0

झारखंड के जामताड़ा जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर कुछ आरोपियों ने एक महिला के साथ पहले कथित तौर पर गैंगरेप किया और उसके बाद महिला के गुप्तांग में डंडा तक डाल दिया। इस वजह गंभीर रुप से घायल महिला की इलाज के दौरान बाद में मौत हो गई।

एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक बीएन सिंह ने बताया कि यह घटना जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के उदयपुर में हुई। उन्होंने बताया कि इस घटना की जानकारी होते ही पुलिस ने कार्रवाई की और आरोपी पूर्व पति उदय को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। सिंह ने बताया कि महिला पबिया में आयोजित काली पूजा के अवसर पर आयोजित संथाली यात्रा देखने के लिए गई हुई थी। जहां उसका पूर्व पति भी आया हुआ था।

वह अपने दोस्तों के साथ जबरन महिला को उठाकर पास के खेत में ले गया, जहां दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और उसके गुप्तांग में डंडे से चोट पहुंचायी। महिला बेहोश हो गई, सुबह लोगों ने उसके कराहने की आवाज सुनकर उसे इलाज के लिए सीएचसी नारायणपुर में दाखिल कराया। वहां से उसे सदर अस्पताल जामताड़ा रेफर किया गया। लेकिन सदर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला ने मौत से पूर्व स्थानीय लोगों को बताया कि उसके पूर्व पति ने ही उसके साथ इस घटना को अंजाम दिया और उसी ने दो अन्य दोस्तों के शामिल होने के बारे में जानकारी दी। इस संबंध में एसडीपीओ जामताड़ा बीएन सिंह ने अन्य पुलिस पदाधिकारी के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जब्त किया। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले में सख्त कार्रवाई करेगी।

Previous article‘देश छोड़ने’ वाले बयान पर हंगामा मचा तो विराट कोहली ने दी सफाई
Next articleइलाहाबाद बैंक को 3054 करोड़ रुपये देगी मोदी सरकार, 1944 करोड़ रुपये का हुआ था घाटा