केरल में तेज बारिश और बाढ़ की वजह से पिछले दिनों लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। मूसलाधार बारिश और बाढ़ ने भयंकर तबाही मचाकर रख दी थी। भारी बारिश और बाढ़ के चलते 400 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इस मुश्किल समय में भारत सहित दुनिया भर के लोग केरल के लोगों की मदद के लिए आगे आए। बाढ़ की इस विभीषिका में स्थानीय मछुआरे भी पीड़ितों के लिए किसी देवदूत से कम नहीं थे।
बाढ़ के रूप में प्राकृतिक आपदा ने केरल की धरती पर वो कहर बरपाया जिसे याद कर हर कोई सिहर उठता है। इस मुश्किल घड़ी में एक शख्स ऐसा था जिसने उस समय खुद को निस्वार्थ भाव से पीड़ितों के नाम समर्पित कर दिया। उस शख्स का नाम है जैसल के पी और वो पेशे से मछुआरे हैं। इस मछुआरे ने केरल के मल्लापुरम में कुछ ऐसा किया कि सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया।
दरअसल, जैसल की मदद से उम्रदराज दो महिलाएं और एक नौजवान महिला को उसके बच्चे को अपनी पीठ का सहारा दिया और उनकी मदद से ये महिलाएं नाव में सवार होकर सुरक्षित जगह पर पहुंची। बाढ़ पीड़ित महिलाओं को बचाने के लिए मछुआरे ने अपनी पीठ आगे कर दी थी। इस शख्स की पीठ पर चढ़कर महिलाएं नावों में पहुंची थीं। अब इस मछुआरे को असाधारण मदद के लिए अब महिंद्रा की एक खूबसूरत कार तोहफे में मिली है।
जैसल केपी नाम के मछुआरे को मराजो नाम की एमपीवी कार गिफ्ट की गई है। जैसल को कालीकट में केरल के श्रम मंत्री टीपी रामकृष्णन ने एरम मोटर्स शोरूम में कार भेंट की। इस कार की कीमत 10 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।
One word for this braveheart and angel! Going down on all four to help women flood victims to climb on the boat. 'Salute sir" God bless you and your family. Teruly inspirational!
Posted by Rifat Jawaid on Sunday, August 19, 2018
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मशहूर उद्योगपति आनंद महिंद्रा के निर्देश पर उनकी कंपनी की नई लॉन्च कार मराजो केपी को गिफ्ट की गई है। हालांकि आनंद महिंद्रा ने ट्वीट करके कहा है कि ये कार उन्होंने गिफ्ट नहीं की है। बल्कि कार गिफ्ट देने का आइडिया एरम मोटर्स का ही था।
Let me clarify that the credit for this very generous gesture goes entirely to our principals @EramMotors I only applauded it loudly! It was entirely their idea. https://t.co/YHWcv0SDC5
— anand mahindra (@anandmahindra) September 11, 2018
उन दिनों सोशल मीडिया पर जैसल का वीडियो खूब वायरल हुआ था। बाढ़ में फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए एक राहतकर्मी नाव को लेकर खड़े हैं। लेकिन पानी अधिक होने की वजह से महिलाएं नाव पर चढ़ नहीं पा रही हैं। जिसके बाद महिलाओं को परेशान देख जैसल खुद पानी में घुटनों के बल खड़ा होकर अपने शरीर को ही सीढ़ी बना दिया था और महिलाएं उस जवान की पीठ पर पैर रखकर नाव में सवार हुईं थी।
वीडियो में महिलाएं जवान की पीठ पर पैर रखती और नाव पर चढ़तीं। इस तरह एक के बाद एक तीन महिलाएं नाव पर सवार होती रहीं। फिर इन्हें रेस्क्यू कर दूसरे जगह पर ले जाया जाता है। इस वीडियो को देखकर आप जैसल की तारीफ किए बिना नहीं रह सकेंगे। बाढ़ पीड़ितों के लिए जैसल का यह समर्पण हर किसी के दिल को छू लिया था।