हमेशा अपने विवादित बयानों को लेकर मीडिया की सुर्खियों में रहने वाले राजस्थान के अलवर जिले के रामगढ से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। इस बार बीजेपी विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है।
फाइल फोटो- पंडित जवाहर लाल नेहरूबीजेपी विधायक ने जवाहर लाल नेहरू के आगे पंडित शब्द लगाने पर आपत्ति जताई है। ज्ञानदेव आहूजा के मुताबिक, जवाहर लाल नेहरू पंडित नहीं थे। बीजेपी विधायक ने कहा कि जो व्यक्ति गाय और सूअर खाता हो वो पंडित कैसे होगा?
समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, बीजेपी विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू पर हमला बोला और कहा, ‘जवाहर लाल जी नेहरू पंडित नहीं थे, जो गाय का मांस खा जाए, जो सुअर का मांस खा जाए। सुअर मुसलमानों के लिए नापाक है गाय हमारे लिए पवित्र है। जो बाकी जीव-जानवरों को खा जाए, वो कभी पंडित नहीं थे, लेकिन उनके आगे ब्राह्मन को जोड़ा गया।’
देखिए वीडियो :
#WATCH: BJP MLA Gyan Dev Ahuja says, "Nehru was not a Pandit. One who ate beef and pork, cannot be a Pandit". (10.08.18) pic.twitter.com/faltELOAgr
— ANI (@ANI) August 11, 2018
बता दें कि बीजेपी विधायक ज्ञानदेव आहूजा अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहें हैं। पहलू खान की मौत पर ज्ञान देव आहूजा ने कहा था कि उन्हें पहलू खान की मौत का कोई पछतावा नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि, गौ—हत्या करने वाले मरे हैं और मरते रहेंगे।