हमेशा मीडिया की सुर्खियों में रहने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने कुछ दिनों पहले अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरे शेयर की। जैसे ही उनकी यह तस्वीरें वायरल हुई की सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। क्योंकि, इस तस्वीर के शेयर होते ही लोगो ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
दरअसल, साक्षी धोनी ने कुछ दिनों पहले अपने दोस्त की संगीत सेरेमनी के दौरान की अपनी कुछ तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। तस्वीरों में साक्षी एक खूबसूरत ड्रेस पहने हुए नजर आ रही है। वैसे तो साक्षी लहंगे में काफी खूबसूरत लग रहीं थी, लेकिन फिर भी लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया।
कुछ लोगों ने जहां साक्षी के ड्रेस पर भद्दे कमेंट्स किए तो वहीं कुछ ने उनका सपोर्ट भी किया। साक्षी की इस तस्वीर पर इतना बवाल हुआ कि लोगों ने महेंद्र सिंह धोनी को ही नसीहतें देनी शुरू कर दीं। कुछ लोगों ने कहा कि धोनी को उन्हें इस तरह के कपडे नहीं पहनने चाहिए और उन्हें धोनी की इज्जत का ख्याल रखना चाहिए।
वहीं, उनका सपोर्ट कर रहें लोगों का कहना है कि आलोचना कर रहे पागल हैं। कुछ ने कहा कि एक स्टार पत्नी के रूप में सदाबहार धोनी आप कमाल कर रहे हैं। ये ड्रेस गंदी नहीं है, लोगों की सोच गंदी है। कुछ लोगों का कहना है कि जब धोनी भाई को इस ड्रेस से कोई समस्या नहीं है, तो लोगों को क्यों हो रही है?