चारा घोटाले में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव इलाज के लिए मुंबई पहुंचे

0

चारा घोटाले में जेल की सजा काट रहे और इस समय अस्थायी जमानत पर रिहा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल(राजद) के मुखिया लालू प्रसाद यादव हृदय संबंधी तकलीफों के इलाज के लिए मंगलवार देर रात मुंबई रवाना हो गए है।

FILE PHOTO: PTI

समाचार एजेंसी भाषा की ख़बर के मुताबिक, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को झारखंड उच्च न्यायालय ने छह हफ्ते की जमानत दी है। वह जब यहां के जयप्रकाश नारायण हवाईअड्डे पर पहुंचे तब व्हीलचेयर पर बैठे हुए थे। लालू के साथ राजद नेता भोला यादव भी मुंबई गए हैं।

69 वर्षीय नेता के परिवार के करीबी सूत्रों ने बताया कि लालू मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट के प्रसिद्ध डॉक्टर रमाकांत पांडा से मिलने का समय मांगा है। लालू मुंबई से बेंगलुरू जाएंगे जहां वह गुर्दे की तकलीफ के संबंध में एक अस्पताल के विशेषज्ञों से विचार विमर्श करेंगे। लालू यादव उच्च रक्तचाप और मधुमेह सहित कई बीमारियों से ग्रस्त हैं।

बता दें कि, अभी कुछ दिनों पहले ही लालू यादव 3 दिन की पैरोल पर बाहर आए थे। उन्होंने अपने बेटे तेजप्रताप की शादी में शामिल होने के लिए पैरोल ली थी। इसके बाद ही उन्हें स्वास्थ्य कारणों के चलते 6 सप्ताह की अंतरिम जमानत भी मिली थी।

गौरतलब है कि, चारा घोटाले में रांची के बिरसा मुंडा जेल में सजा काट रहे लालू यादव की तबियत फिलहाल ठीक नहीं है। बता दें कि, पिछले दिनों लालू यादव को खराब तबियत की वजह से रांची से दिल्ली लाया गया था। जहां पर वह कई दिनों तक अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती रहे, इसके बाद उन्हें वापस रांची भेज दिया गया था।

पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों पर सुनिए लोगों की प्रतिक्रिया

पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों पर सुनिए लोगों की प्रतिक्रिया

Posted by जनता का रिपोर्टर on Tuesday, 22 May 2018

 

Previous articleDeepika Padukone’s sister uses growling puppy analogy for Padmaavat actor, leaves fans in splits
Next articlePM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में महिला से रेप के आरोप में BJP नेता गिरफ्तार, पीड़िता का आरोप- नौकरी का झांसा देकर लॉज में धोखे से किया बलात्कार