बीजेपी या कांग्रेस अबकी बार कर्नाटक में किसकी बनेगी सरकार?, देखिए समाचार चैनलों के एग्जिट पोल

0

लगभग तीन माह तक चले धुआंधार प्रचार के बाद कर्नाटक की 224 में से 222 विधानसभा सीटों पर शनिवार (12 मई) सुबह से जारी मतदान समाप्त हो गया है। कांग्रेस, बीजेपी और जद (एस) के बीच हो रहे त्रिकोणीय चुनावी मुकाबले में शाम 6 बजे तक रिकॉर्ड 70 प्रतिशत मतदान हुआ है। सत्ता के तीन बड़े दावेदारों मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी की किस्मत का फैसला ईवीएम में बंद हो गया है। मतों की गिनती 15 मई को होगी। इस बीच राज्य विधानसभा चुनाव में वोटिंग खत्म होने के साथ ही तमाम समाचार चैनलों और एजेंसियों के एक्जिट पोल आने शुरू हो गए हैं। आप ‘जनता का रिपोर्टर’ पर एग्जिट पोल से जुड़ी हर अपडेट पढ़ सकते हैं। कर्नाटक में किस पार्टी की सरकार बनने जा रही है और कौन सा उम्मीदवार मुख्यमंत्री पद की रेस में सबसे आगे चल रहा है। ऐसे तमाम सवालों के जवाब हम आपके लिए लेकर आ रहे हैं।

देखिए समाचार चैनलों के एग्जिट पोल के LIVE अपडेट्स:-

  • एग्जिट पोल कांग्रेस बीजेपी जेडीएस प्लस अन्य
    टाइम्स नाउ-VMR 90-103 सीटें 80-93 सीटें 31-39 सीटें 2-4 सीटें
    इंडिया टुडे-एक्सिस 106-118 सीटें 79-92 सीटें 22-30 सीटें 1-4 सीटें
    न्यूज एक्स-CNX 72-78 सीटें 102-110 सीटें 35-39 सीटें 3-5 सीटें
    एबीपी न्यूज-सी वोटर 88 सीटें 107 सीटें 25 सीटें 4 सीटें (4 बजे तक)
  • ABP एक्जिट पोल में शाम 4 बजे के आंकड़ों के मुताबिक,
    बीजेपी को 101-113
    कांग्रेस को 82-94
    जेडीएस 18-37 सीटें मिलने का अनुमान
  • टाइम्स नाउ-VMR वोट शेयर बीजेपी- 34.6 % कांग्रेस-38.4% जेडीएस-19.8% अन्य-7.2%
  • कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018: ABP के एग्जिट पोल में सीटों के औसत के हिसाब से BJP को 103, कांग्रेस को 93, जेडीएस को 25 और अन्य को तीन सीटें मिलने का अनुमान
    (एग्जिट पोल में शाम 6.30 बजे का रिजल्ट दो बजे तक की वोटिंग पर आधारित है)
  • आजतक एक्जिट पोल के मुताबिक जनता को सिद्धारमैया पर भरोसा, कांग्रेस को 106-118 सीटें मिलती दिख रही हैं, जबकि बीजेपी को 79-92 सीटें मिलने का अनुमान, जेडीएस+ को मिल सकती हैं 22-30 सीटें
  • कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018: इंडिया टीवी और वीएमआर के एग्जिट पोल के अनुसार किसी भी दल को पूर्ण बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है।
    बीजेपी- 87
    कांग्रेस- 97
    जेडीएस- 35
  • कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018: ABP एक्जिट पोल के मुताबिक BJP को 97 से 109 सीट, कांग्रेस को 87 से 99 और जेडीएस को 21 से 30 सीटें मिलने का अनुमान
  • कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018: टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल के अनुसार कर्नाटक में त्रिशंकु विधानसभा के आसार
    बीजेपी को 80 से 93 सीट मिलने का अनुमान
    कांग्रेस को 90 से 103 सीट मिल सकता है
    जेडीएस को 31 से 39 सीट मिलने का अनुमान
  • ABP एक्जिट पोल के मुताबिक BJP सबसे बड़ी पार्टी बन रही है।
    बीजेपी- 41 फीसदी
    कांग्रेस- 39 फीसदी
    जेडीएस- 17 फीसदी (एग्जिट पोल 2 बजे तक की वोटिंग पर आधारित है)

बता दें कि 224 विधानसभा सीटों वाले राज्य में 2 सीटों पर मतदान स्थगित कर दिया गया है। निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के राजाराजेश्वरी नगर विधानसभा सीट पर चुनाव टाल दिया है, क्योंकि क्षेत्र में एक अपार्टमेंट से बड़ी तादाद में मतदाता पहचान पत्र बरामद हुए थे। इस सीट पर अब 28 मई को मतदान कराया जाएगा। इसके अलावा बीजेपी उम्मीदवार तथा निवर्तमान विधायक बी एन विजय कुमार के निधन के कारण बेंगलुरू के जयनगरा विधानसभा सीट पर मतदान नहीं हो रहा है। मतों की गिनती 15 मई को होगी।

बीजेपी ने सिर्फ एक बार 2008 से 2013 तक कर्नाटक में शासन किया था। बीजेपी ने 2008 में 110 सीटें जीती थीं। जबकि कांग्रेस ने 80, जेडीएस ने 28 और अन्य ने 6 सीटें जीती थीं। प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए 200 महिलाओं समेत कुल 2600 उम्मीदवार मैदान में है। प्रदेश के 2018 के मतदाता सूची के अनुसार राज्य में कुल पांच करोड़ छह लाख 90 हजार से अधिक मतदाता हैं जिनमें दो करोड़ 56 लाख 75 हजार से अधिक पुरूष मतदाता जबकि दो करोड़ 50 लाख नौ हजार से अधिक महिला मतदाता हैं। प्रदेश में पांच हजार से अधिक ट्रांसजेंडर मतदाता हैं।

प्रदेश में 1985 के बाद से कोई भी दल लगातार दूसरी बार सत्ता में नहीं आ पाया है। उस साल रामकृष्ण हेगड़े की अगुवाई में जनता दल फिर सत्ता पर काबिज हुआ था। कांग्रेस, पंजाब के बाद एकमात्र बड़े राज्य पर काबिज रहने के लक्ष्य पर केंद्रित है, जबकि बीजेपी कर्नाटक में अपनी सरकार बनाने के लिए जुटी हुई है। सिद्धरमैया समेत चार वर्तमान एवं पूर्व मुख्यमंत्री चुनाव मैदान में हैं।

येद्दियुरप्पा शिकारीपुरा से, कुमारस्वामी चेन्नापटना और रमनगारा से तथा बीजेपी के जगदीश शेट्टार हुबली धारवाड़ से चुनाव मैदान में ताल ठोक रहे हैं। वर्ष 2013 के चुनाव में कांग्रेस को 122 सीटें जीती थीं। बीजेपी और जदएस को 40-40 सीटें मिली थीं। कर्नाटक जनता पक्ष को छह, बडवारा श्रमिकारा रैयतरा को चार, कर्नाटक मक्कल पक्ष, समाजवादी पार्टी और सर्वोदय कर्नाटक पक्ष को एक एक सीटें मिली थीं और नौ निर्दलीय विजयी रहे थे।

Previous articleKarnataka elections 2018: Read what exit polls predict for parties
Next articlePreity Zinta is angry on reported fight with Virender Sehwag, but Viru’s silence is being questioned