अभिनेता अनिल कपूर ने मुंबई पुलिस और मीडिया को कहा शुक्रिया

0

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर मंगलवार(8 मई) को अपने प्रेमी एवं उद्योगपति आनंद आहूजा के साथ विवाह बंधन में बंध गईं। शादी के बाद उन्होंने उसी शाम मुंबई में रिस्पेशन पार्टी रखी थी। यह शादी और पार्टी पूरी होने के बाद अब सोशल मीडिया के जरीए अभिनेता अनिल कपूर ने बेटी की शादी में सहयोग के लिए मुंबई पुलिस और मीडिया का आभार व्यक्त किया है।

file photo- ABP News

अभिनेता अनिल कपूर ने सबसे पहले वेडिंग प्लानर ‘वेडनिक्शा’ का आभार व्यक्त करते हुए लिखा कि, मेरी बेटी की उसके सपने के मुताबिक शादी कराने में मेरी मदद करने के लिए वेडनिक्शा आपका शुक्रिया। आप लोगों ने हमारी सोच को हकीकत में बदलने का बेहतरीन काम किया।

इसके बाद अनिल कपूर ने मुंबई पुलिस का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा कि, हमारा परिवार इस अवसर को सुरक्षा की चिंता किए बिना जी भर के सेलिब्रेट कर पाया इसके पीछे सबसे बड़ी वजह मुंबई पुलिस रही। मुंबई पुलिस ने लगातार हमारा साथ दिया, आपकी मदद के लिए शुक्रिया।

इसके बाद आखिर में अनिल कपूर ने मीडिया को धन्यवाद देते हुए लिखा कि, हमारे जश्न में शामिल होने के लिए और हमारे मेहमानों का अच्छे से वेलकम करने के लिए मीडिया के लोगों, रिपोर्टर्स, लेखकों और फोटोग्राफर्स का बहुत बहुत शुक्रिया। आपका सहयोग हमारे लिए बहुत मायने रखता है।

बता दें कि, बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने मंगलवार(8 मई) को अपने प्रेमी एवं उद्योगपति आनंद आहूजा के साथ विवाह बंधन में बंध गईं। उनकी शादी में उनके परिवार के सदस्यों और बॉलीवुड से उनके कुछ करीबी दोस्तों ने शिरकत की। बांद्रा में सोनम की एक रिश्तेदार के घर सिख रीति रिवाजों के साथ सोनम और आनंद शादी के बंधन में बंधे।

पिता अनिल कपूर, मां सुनीता कूपर, हर्षवर्धन कपूर, अर्जुन कपूर, संजय कपूर, बोनी कपूर उनकी बेटियां जाह्नवी और खुशी कपूर के अलावा मोहित मारवाह और परिवार के कई अन्य सदस्य इस दौरान मौजूद रहे। बॉलीवुड की ओर से अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक और बेटी श्वेता के साथ यहां पहुंचे।

फिल्म जगत से उनके अलावा करण जौहर, रणवीर सिंह, सैफ अली खान, करीना कपूर, करिशमा कपूर, रानी मुखर्जी, जैकलिन फर्नांडीज, स्वरा भास्कर, जावेद अख्तर, डिजाइनर मासबा गुप्ता, आमिर खान और किरण राव ने भी शादी में शिरकत की।

Previous articleShocking: 6 BJP workers arrested for planting ISIS flags in Assam
Next article‘रुस्तम’ में पहनी गई सैन्य वर्दी की नीलामी पर विवाद, अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना को सेना के अफसरों ने भेजा लीगल नोटिस