बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर आज अपने प्रेमी एवं उद्योगपति आनंद आहूजा के साथ विवाह बंधन में बंध गईं। शादी में सोनम कपूर लाल लहंगे में नज़र आईं, जिसकी तस्वीरे सोशल मीडिया खूब शेयर हो रहीं है। लहंगे और ज्वैलरी से सजीं सोनम कपूर इस दुल्हन के लुक में बेहद सुंदर लग रही हैं। आनंद कारज की इस रस्म में उनके परिवार के सदस्यों और बॉलीवुड से उनके कुछ करीबी दोस्तों ने शिरकत की।
समाचार एजेंसी भाषा की रिपोर्ट के मुताबिक, फैशन के अलग अंदाज और अलग-अलग तरह की पोशाकों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाली सोनम दुल्हन के लाल लिबास में बेहद सुंदर दिख रही थीं। डिजाइनर अनुराधा वकील के डिजाइन किए लहंगा चोली पहने और जेवरों से लदी सोनम एकदम शाही नजर आ रही थीं।
बांद्रा में सोनम की एक रिश्तेदार के घर सिख रीति रिवाजों के साथ सोनम और आनंद शादी के बंधन में बंधे। आनंद कारज की रस्म दोपहर साढ़े 12 बजे शुरू हुई और एक बजकर 20 मिनट पर संपन्न हुई।
पिता अनिल कपूर, मां सुनीता कूपर, हर्षवर्धन कपूर, अर्जुन कपूर, संजय कपूर, बोनी कपूर उनकी बेटियां जाह्नवी और खुशी कपूर के अलावा मोहित मारवाह और परिवार के कई अन्य सदस्य इस दौरान मौजूद रहे। बॉलीवुड की ओर से अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक और बेटी श्वेता के साथ यहां पहुंचे।
फिल्म जगत से उनके अलावा करण जौहर, रणवीर सिंह, सैफ अली खान, करीना कपूर, करिशमा कपूर, रानी मुखर्जी, जैकलिन फर्नांडीज, स्वरा भास्कर, जावेद अख्तर, डिजाइनर मासबा गुप्ता, आमिर खान और किरण राव ने भी शादी में शिरकत की।
आनंद कारज के बाद वहां दोपहर के भोजन की व्यवस्था की गई थी। शाम को नवविवाहित जोड़ा एक पांच सितारा होटल में एक भव्य रिसेप्शन देगा जिसमें उनके रिश्तेदारों के अलावा बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों के शिरकत करने की संभावना है।
बता दें कि, दोनों का अफेयर लंबे समय तक सुर्खियों में रहा, लेकिन सोनम कपूर या आनंद आहूजा ने इसे लेकर ऑफिशियली कभी कुछ नहीं कहा था। कुछ दिन पहले ही दोनों की शादी की खबरें सुर्खियां बनीं और ये खुलासा हुआ कि सोनम जल्द ही आनंद से शादी करने जा रही हैं।
शादी मुंबई में होगी और इसके लिए दोनों परिवारों ने पूरे इंतजाम भी कर लिए हैं। सोनम कपूर के बंगले पर साज सज्जा सहित शादी की तैयारियां पूरे जोर शोर से चल रही हैं, जिसकी कुछ तस्वीरे भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहीं है। सोनम अब अपनी नयी फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ में नजर आएंगी जो जून में रिलीज होगी।