एम्स में पिता से मिलने के बाद भावुक हुए तेजस्वी यादव, ट्वीट कर कही ये बात

0

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने गुरुवार (26 अप्रैल) को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती अपने पिता लालू यादव से मुलाकात की। बता दें कि, लालू चारा घोटाले में सज़ा काट रहे हैं और फिलहाल इस समय एम्स में भर्ती हैं जहां उनका इलाज चल रहा है। मुलाकात के बाद उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

file photo- तेजस्वी यादव और लालू यादव

तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘दिल्ली एम्स में कुछ क्षणों के लिए अपने पिता से मिला, उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हूं। उनकी हालत में कुछ ज्यादा सुधार नहीं हुआ है, उम्र के इस पड़ाव पर उन्हें निरंतर देखभाल की आवश्यकता है।’

एक अन्य ट्वीट में तेजस्वी ने लिखा कि, ‘यह हमारे और बिहार के लोगों के लिए राहत की बात है कि लालू प्रसाद यादव जी एक अच्छे अस्पताल में भर्ती हैं। हम प्रार्थना करते हैं कि वह जल्द ही स्वस्थ होकर अपनी पुरानी स्थिति में लौट आएं।’

गौरतलब है कि, चारा घोटाले के कई मामलों में सजा काट रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव बीमारी के कारण दिल्ली के एम्स में इलाज करा रहे हैं। बता दें कि, लालू यादव के इलाज शुरू होने के बाद यह पहली बार है जब तेजस्वी यादव उनसे मिलने पहुंचे हैं।

Previous articleजज लोया केस में सनसनीखेज खुलासा, कपिल सिब्बल ने ऑडियो जारी कर लगाया आरोप- RSS से जुड़े शख्स ने दाखिल की थी PIL
Next articleड्रग रैकेट केस: बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी की 20 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, कोर्ट ने दिए आदेश