त्रिपुरा के CM बिप्लब देब का अजीबोगरीब बयान, कहा- भारत में महाभारत काल के दौर में भी होता था इंटरनेट का इस्तेमाल

0

बीजेपी नेता और त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने इंटरनेट और सैटेलाइट के बारे में एक अजीबो-गरीब बयान दिया है जिसकी चर्चा चारों ओर हो रही है। उन्होंने कहा है कि भारत में महाभारत के दौर में भी इंटरनेट था और तब इसका इस्तेमाल किया जाता था।

file photo- व्यवस्था दर्पण

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, अगरतला में मंगलवार(17 अप्रैल) को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के कंप्यूटराइज़ेशन पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि देश में महाभारत युग में भी तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध थीं, जिनमें इंटरनेट और सैटेलाइट भी शामिल थे।

बिप्लब देब ने कहा कि यह सब मेरे देश में पहली बार नहीं हो रहा है। यह वह देश है, जिसमें महाभारत के दौरान संजय ने हस्तिनापुर में बैठकर धृतराष्ट्र को बताया था कि कुरुक्षेत्र के मैदान में युद्ध में क्या हो रहा है। संजय इतनी दूर रहकर आंख से कैसे देख सकते हैं, सो, इसका मतलब है कि उस समय भी तकनीक, इंटरनेट और सैटेलाइट था।

 

रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कहा कि बीच में बहुत कुछ बदलाव आया है, लेकिन उस जमाने में भी तकनीक थी। मैं आपको अच्छे काम के लिए बधाई देता हूं, लेकिन इन सुविधाओं का आविष्कार आपने नहीं किया है। बिप्लब देब ने कहा कि मैं गर्व महसूस करता हूं कि मेरा जन्म ऐसे देश में हु्आ, जो तकनीक की दुनिया में आगे था। आज भले ही यूरोप-अमेरिका तकनीक के आविष्कारों का दावा करें, लेकिन इसके जनक हम हैं। तकनीक और संस्कृति में कोई समृद्ध है, तो वह भारत है।

बता दें कि, त्रिपुरा में जन्में बिप्लब देब आरएसएस से लंब समय तक जुड़े रहे हैं और वो बीजेपी सांसद गणेश सिंह के पीए भी रहे हैं।

Previous articleदिल्‍ली: कार चलाते वक्‍त महिला यात्री के सामने अश्लील हरकत करने वाला उबर ड्राइवर गिरफ्तार
Next articleModi must follow his own advice to me and speak more often: Manmohan Singh