अपने विवादित बयानों से हमेशा सुर्खियां बटरोने वाले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद साक्षी महाराज को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। साक्षी महाराज रविवार (15 अप्रैल) को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक नाइट क्लब का उद्घाटन करने पहुंच गए। इस दौरान साक्षी महाराज को बीजेपी के कार्यकर्ताओं का विरोध भी झेलना पड़ा। वहीं, तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर साक्षी महाराज का जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है।
PHOTO: TOI/Twitter
दरअसल, रविवार को साक्षी महाराज भगवा कपड़ों में लखनऊ में अलीगंज इलाके के राम बैंक चौराहे के पास ‘Let’s Meet’ नाइट क्लब के उद्घाटन में पहुंच गए। अब महंत और साधु अगर नाइट क्लब का उद्घाटन करेंगे तो हंगामा तो होना ही था। साक्षी महारज के इस कदम से उनका विरोध शुरू हो गया है। साक्षी महाराज का विरोध खुद उनकी पार्टी बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने ही किया।
इतना ही नहीं बीजेपी कार्यकर्ताओं ने साक्षी महाराज की शिकायत यूपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डेय से भी की है। आपको बता दें कि उन्नाव गैंगरेप को लेकर इन दिनों बीजेपी को सियासी फजीहत झेलनी पड़ रही है। साक्षी महाराज खुद उन्नाव से ही बीजेपी के सांसद हैं। ऐसे में साक्षी महाराज के इस कदम का विरोध भी शुरू हो गया है।PHOTO: twitter
हालांकि नाइट क्लब का उद्घाटन कर विवादों में आए बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने अपनी ओर से सफाई पेश की है। साक्षी महाराज के मुताबिक उन्हें पता नहीं था कि वो जगह नाइट क्लब है, उन्होंने रेस्टोरेंट समझ कर उद्घाटन किया था। मीडिया में खबर आने के बाद साक्षी महाराज ने FIR दर्ज करवाने के लिए पुलिस को खत लिखा है। साक्षी महाराज पर सवाल उठे तो उन्होंने ने उस क्लब पर FIR दर्ज करवाने के लिए लखनऊ के एसएसपी को पत्र लिखा है।
नवभारत टाइम्स के मुताबिक जब इस मामले में साक्षी महाराज से पूछा गया तो उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि, ‘मुझे पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रज्जन सिंह ने बताया था कि वह एक रेस्तरां है। रेस्तरां उनके दामाद का है, इसलिए मैं उसका उद्घाटन करने के लिए राजी हो गया। मुझे यह नहीं पता था कि वह वास्तव में बार और नाइट क्लब है।’
उन्होंने कहा कि जब उन्हें इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने खुद नाराजगी जाहिर की और उन्हें नाइट क्लब का लाइसेंस भी दिखाने को कहा। साक्षी महाराज ने कहा कि वह सिर्फ सांसद ही नहीं, बल्कि एक साधु भी हैं। साधु इस तरह की चीजों से वैसे भी दूर रहते हैं।
बता दें कि पहली बार नहीं हुआ है जब बीजेपी के किसी नेता को इस तरह से बार के उद्घाटन को लेकर विरोध झेलना पड़ा हो। इससे पहले यूपी की महिला एवं बाल कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाति सिंह को भी लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा था, जब उन्होंने पिछले साल मई महीने में राजधानी लखनऊ में खोले गए एक बार का उद्घाटन किया था।योगी सरकार की महिला मंत्री द्वारा बीयर बार का फीता काटने की कई तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया था। लोगों का कहना था कि एक तरफ योगी सरकार शराब को रोकने की बात कह रही है। वहीं, दूसरी तरफ उन्हीं के सरकार की महिला मंत्री शराब (बीयर) को बढ़ावा दे रहीं।
मालिक ने बताया रेस्टोरेंट
हालांकि, नाईट क्लब के मालिक (संचालक) सुमित सिंह ने ‘जनता का रिपोर्टर’ से बातचीत में मीडिया में आ रही खबरों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सांसद ने जिसका उद्घाटन किया वह रेस्टोरेंट है, ना की नाईट कल्ब। उन्होंने कहा कि हमारे यहां कॉकटेल (शराब) या नॉनवेज नहीं परोसा जाएगा। हालांकि उद्घाटन के निमंत्रण पत्र पर भी नाइट क्लब का जिक्र है लेकिन मामला चर्चा में आने के बाद नाइट क्लब के संचालक के सुर बदल गए।
उनका कहना है कि गलती से नाइट क्लब कार्ड में छप गया था। लखनऊ में नाइट क्लब कहां हैं। उनका तो रेस्त्रां खुल रहा है। सिंह ने कहा कि हमारे यहां पूरी तरह से वेजीटेरियन की व्यवस्था है, क्योंकि यह एक रेस्टोरेंट है। उन्होंने कहा कि मीडिया द्वारा बिना किसी सबूत के इसे बीयर बार, हुक्का बार और नाइट क्लब का नाम देकर बीजेपी सांसद को बदनाम कर किया जा रहा है। जबकि हमारे यहां बस सॉफ्ट ड्रिंग और वेजीटेरियन भोजन मिलेगा।PHOTO: TOI
विपक्ष ने ली चुटकी
बीजेपी सांसद के इस कदम को राज्य में मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी (सपा) ने लपक लिया है। सुनील सिंह यादव ने कहा कि दूसरों को भारतीय संस्कृति का पाठ पढ़ाने वाले खुद क्या कर रहे हैं, क्या वे इसपर कुछ कहेंगे। साक्षी महाराज पर चुटकी लेते हुए सपा प्रवक्ता सुनील सिंह ने ट्वीट कर लिखा, “अपने स्तरहीन बयानों के जरिये सुर्खियों में रहने वाले भाजपा के चहेते साक्षी महाराज को ‘हुक्काबार और नाइटक्लब’ जैसे अय्याशी के अड्डों का उद्घाटन करने में कोई परहेज नहीं! पूज्य संतों के नाम को कलंकित करने वाले ढोंगी रामराज्य में भोगी का जीवन जीते हैं और बात हिंदुत्व की करते हैं!!”
इसके अलावा सोशल मीडिया में पर साक्षी महाराज द्वारा नाइट क्लब और बार के उद्घाटन करने पर जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा, “साक्षी महाराज आप नाइट क्लब का फीता काटो उन्नाव की जनता अबकी बार आपका फीता काटेगी।”
साक्षी महाराज आप नाइट क्लब का फीता काटो उन्नाव की जनता अबकी बार आपका फीता काटेगी?? https://t.co/f3SIxIDOIE
— Javead Teli (@mdjavead70) April 15, 2018
Thanks to Dr. Sakshi Maharaj ji (@drsakshimaharaj) for innagurating a Much needed night club in Lucknow. Request all our Frustrated Karyakartas to visit this sanskaari night club instead of Night clubs run by Missionaries. #JaiShriRam pic.twitter.com/1YsqoGHgis
— Zoo Bear (@zoo_bear) April 15, 2018
बस यही देखना बाक़ी रह गया था, कोई इस साक्षी महाराज का इलाज कर दे तो क़सम से हिंदुओ पर उपकार होगा ??? https://t.co/Mu0PZQHDlS
— Ved Tiwari (@VedTiwari) April 16, 2018
Must be a Sanskari Night-club where people will dance to Bhajans and drink distilled Ganna juice ?? #Lucknow #SakshiMaharaj
— GhoseSpot (@SandipGhose) April 16, 2018
Great now all baba's can booze ganja!
— parveez (@pmmulla) April 15, 2018
https://twitter.com/predatorhawk91/status/985488279058305025?ref_src=twsrc%5Etfw&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.jansatta.com%2Ftrending-news%2Fbjp-mp-sakshi-maharaj-inaugurates-night-club-in-lucknow-sparks-controversy%2F633036%2F&tfw_creator=jansatta&tfw_site=jansatta