श्रीदेवी के निधन पर फूट-फूट कर रोई बॉलीवुड की यह अभिनेत्री, देखिए वीडियो

0

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी का दुबई में बीती रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 54 साल की अभिनेत्री दुबई में पति बोनी कपूर और बेटी ख़ुशी के साथ एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए गई हुई थीं। शनिवार आधी रात के बाद फिल्म इंडस्ट्री को जब इस दुखद खबर का पता चला तो फिल्म इंडस्ट्री सहित पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। इसी बीच, एक बॉलीवुड अभिनेत्री का वीडियो सामने आया है जिसमें वह रो-रोकर श्रीदेवी को याद करते हुए नजर आ रही हैं। इस अभिनेत्री का यह वीडियो मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

चर्चित बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत ने सोशल साइट इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया हैं। जिसमें वह रो-रोकर श्रीदेवी को याद करते हुए नजर आ रही हैं। राखी सावंत वीडियो में रोते हुए कह रही है कि, श्रीदेवी मैम आप चले गए हम बहूत सैड हैं। पूरा बॉलीवुड को काफी दुख हुआ हैं, आई लव यू मैम। क्या हो गया आपको, आप क्यों चले गए। वी लव यू… आप जैसा कोई नहीं हैं। कोई भी आप जैसी एक्टिंग नहीं कर सकता और कोई भी आप जैसा डांस नहीं कर सकता। आप एक बहूत अच्छी इंसान थी मुझे अब बिल्कुल भी जीने का दिल नहीं कर रहा हैं। आई लव यू सो मच।

A post shared by Rakhi Sawant Official (@rakhisawant2511) on

ऐसे ही मशहूर अभिनेता और दक्षिण भारत के सुपरस्टार कमल हासन की भी एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह श्रीदेवी के बारे में बोलते नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह कह रहे हैं कि श्रीदेवी एक बहुत अच्छी अभिनेत्री थी, वह बचपन से ही इंडस्ट्री में बनीं हुई हैं। जब वह छोटी थी तो उन्होंने ने मेरे साथ काम किया हैं, वह काफी टैलेंटेड थी। श्रीदेवी के बारे में बात करते हुए वह रोते हुए भी नजर आ रहे हैं।

अभिनेत्री श्रीदेवी के निधन पर फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने सोशल मीडिया पर एक भावुक खत लिखा है, जिसे पढ़कर शायद आपके भी रो देंगे। राम गोपाल वर्मा द्वारा लिखे गए पोस्ट में श्रीदेवी के साथ जुड़ी कुछ यादें भी ताजा की है। उनका यह खत बताता है कि वह अभिनेत्रा श्रीदेवी के वाकई सच्चे फैन हैं।

बता दें कि, श्रीदेवी के निधन पर बॉलिवुड जगत से लेकर राजनेता के लोग सदमे में है, लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि ये सच है। उनके निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी सहित तमाम नेताओं ने दुख जताया है।

 

Previous articleमध्य प्रदेश: BJP नेता की दबंगई का वीडियो हुआ वायरल, शख्स को मुर्गा बनाकर किया प्रताड़ित
Next articleLast video of Sridevi, who died of cardiac arrest in Dubai