उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद आपने यूपी की सड़को पर भगवा रंग की बसें तो देखी होगी। लेकिन, अब यूपी का एनेक्सी हाउस यानी लाल बहादुर शास्त्री भवन भी भगवा रंग में नजर आने वाला है, जिसका काम शुरु हो चुका है।
बता दें कि, यहीं से राज्य के सभी महत्वपूर्ण विभागों के सचिव, मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री अपना कामकाज संभालते हैं। इस पांच मंज़िली इमारत में चीफ़ सेक्रेटरी से लेकर गृह विभाग के प्रमुख सचिव तक का ऑफिस है।
पांचवें फ़्लोर पर मुख्यमंत्री और उनके सचिवों का दफ़्तर है, सीएम के ओएसडी भी यहीं बैठते हैं। एनेक्सी बिल्डिंग की चारदीवारी का रंग रोगन शुरू हो गया है, पहले दीवारें सफ़ेद रंग की थी लेकिन अब इन पर भगवा रंग चढ़ने लगा है।
#UttarPradesh: CM office in Lucknow being painted in saffron color, work underway pic.twitter.com/RM9bKxcR9f
— ANI UP (@ANINewsUP) October 31, 2017
बता दें कि, कुछ दिनों पहले जब क्रिकेट मैच के लिए न्यूज़ीलैंड और भारतीय क्रिकेट टीम कानपुर पहुंची तो उनक स्वागत भी भगवा गमछों से किया गया था।
बता दें कि, इससे पहले 25 सितंबर को योगी सरकार ने भगवा रंग की बसें सड़कों पर उतारी थी। इन बसों को दीनदयाल उपाध्याय का नाम दिया गया था। भगवा रंग की इन 50 बसों को ‘संकल्प सेवा’ कहा गया था। उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम ने इन बसों को उन ग्रामीण क्षेत्रों के लिये उतारा था जहां परिवहन की सुविधा काफी कमजोर है।
इस ख़बर को पढ़कर सवाल यह उठता है कि, क्या धीरे-धीरे यूपी पूरी तरह से भगवा रंग में ही रंग जाएगा। क्योंकि, कुछ दिन पहले ख़बर आई थी कि गोरखपुर के सहजनवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ईटीसी में मरीज़ों के बिस्तर पर सफेद चादर की जगह भगवा रंग की चादरें बिछाई गई थी। साथ ही कहा जा रहा था कि प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में अब इसी भगवा रंग की चादरें नज़र आ सकती है।
Gau Rakshak Ashoo Mongia on #JantaKaConclave. Full session to be up soon.
Posted by Janta Ka Reporter on Monday, 30 October 2017