राजधानी दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के कौशल्या देवी वर्ल्ड स्कूल में 11 वर्षीय विदेशी छात्र से दुष्कर्म के विरोध में आज अफ्रीकी मूल के लोगों ने स्कूल के बाहर विरोध प्रदर्शन कर स्कूल का घेराव किया।
photo- ANIन्यूज़ एजेंसी भाषा की ख़बर के मुताबिक, अफ्रीकी मूल के लोगों की संस्था नाईजीरियन सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन भारत के पदाधिकारी चार्ल्स कैंडी के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में अफ्रीकी मूल के लोगों ने स्कूल पहुंच प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में स्कूल की प्रधानाचार्या और प्रबंधकों को बचाया जा रहा है।
उन्होंने स्कूल की प्रधानाचार्य को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की और कहा कि जब तक बच्चे को इंसाफ नहीं मिलेगा हम चुप नहीं बैठेंगे।
Something must be done. We want justice in this case. We want to see the Principal & that's what we are here for.: Protester pic.twitter.com/9qTX8i23m5
— ANI UP (@ANINewsUP) October 27, 2017
कौशल्या देवी स्कूल में पढ़ने वाले अफ्रीकी मूल के छात्र के साथ स्कूल का बुक सेलर चार वर्ष से दुष्कर्म कर रहा था। छात्र की मां ने आरोपी के खिलाफ 24 अक्टूबर को थाना सूरजपुर में मामला दर्ज कराया था। छात्र की मां ने कहा कि इस मामले में स्कूल प्रबंधकों की भी जवाबदेही बनती है उनके खिलाफ भी कठोर कार्वाई होनी चाहिए।
पीड़ित की मां दक्षिण भारत से ताल्लुक रखती हैं जबकि उनके पिता नाईजीरिया से हैं। पुलिस ने 25 अक्टूबर को आरोपी अशोक मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया और फिलहाल वह जेल में है।