BJP सांसद ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को दी गालियां, वीडियो हुआ वायरल

0

कुछ दिनों पहले पीएम मोदी पर अमर्यादित भाषा में ट्वीट करने वाले मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को उत्तर प्रदेश के सलेमपुर से भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) के सांसद रविन्द्र सिंह कुशवाहा ने भद्दी-भद्दी गालियां दी, इतना ही नहीं कुशवाहा ने दिग्विजय सिंह को पाकिस्तान का एजेंट तक बता दिया।

फाइल फोटो, (जनसत्ता) – बीजेपी सांसद रविन्द्र सिंह कुशवाहा

पंजाब केसरी द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में बीजेपी सांसद रविन्द्र सिंह कुशवाहा यह कहते हुए दिखाई पड़ रहे हैं कि, जिस तरीके से मोदी जी पर दिग्विजय सिंह ने टिप्पणी की है, उसे हम एक शब्द में यही कह सकते हैं कि जिस तरह की जनभावना मोदी जी के प्रति है और जिस भाषा का इस्तेमाल दिग्विजय सिंह ने किया है, हम कह सकते हैं कि वो एक नंबर का कु.., कमी…और हरा… है और वो पाकिस्तान का एजेंट है।

साथ ही कुशवाहा ने कहा कि, इसी तरह के कांग्रेस के कुछ ऐसे नेता हैं.. दिग्विजय सिंह, मणिशंकर अय्यर वो पाकिस्तान के एजेंट हैं और पाकिस्तान के इशारे पर मोदी जी और भाजपा के खिलाफ बोलते हैं। ये लोग देशद्रोही हैं, राष्ट्रद्रोही हैं।

बता दें कि, कुछ दिनों पहले दिग्विजय ने ट्विटर पर पीएम मोदी का नाम लिखते हुए एक अभद्र टिप्पणी की थी। जिसके बाद वो बीजेपी के निशाने पर आ गए थे।

आप भी देखिए बीजेपी सांसद रविन्द्र सिंह कुशवाहा का यह वीडियो

बीजेपी सासंद के बिगड़े बोल, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को बताय…

बीजेपी सासंद के बिगड़े बोल, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को बताया देशद्रोही#balia

Posted by Punjab Kesari UP on Saturday, September 9, 2017

 

 

Previous articleमेजर ने किया खुलासा, सर्जिकल स्ट्राइक के बाद सबसे मुश्किल था जवानों का लौटना
Next articleShiv Sena MP’s sensational disclosure, Modi offered cabinet berth to Sharad Pawar’s daughter