केशव प्रसाद मौर्य की जगह केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय को बनाया गया यूपी BJP का नया अध्यक्ष

0

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने केंद्रीय राज्य मंत्री तथा सांसद महेन्द्र नाथ पांडेय को उत्तर प्रदेश बीजेपी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। 59 साल के महेंद्र पांडे महेंद्र पांडे फिलहाल केंद्र में मानव संसाधन विकास मंत्रालय में जूनियर मंत्री हैं। उन्हें कृषि विशेषज्ञ माना जाता है।

पार्टी की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि चंदौली के सांसद पांडेय की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से की गई है। जिसके अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय को भाजपा का अगला प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया है।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी ने केशव प्रसाद मौर्य को पार्टी की कमान सौंपी गई थी। केशव मौर्य ने लक्ष्मीकांत वाजपेयी की जगह ली थी। अब केशव प्रसाद मोर्य की जगह बीजेपी यूपी के नए अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय होगें।

Previous articleNote ban failed to check black money, digital payments back to pre-demonetisation days
Next articleAAP विधायक ने उपराज्यपाल पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- गर्भवती होने बाद भी LG कार्यालय ने दवाई और खाना नहीं लेने दिया