कहते हैं प्यार करने की कोई उम्र नहीं होती है तभी तो एक 31 साल की महिला 16 साल के लड़के के प्यार में ऐसे पागल हुई कि उसने लड़के से शादी ही कर ली और महिला ने एक प्यारे से बच्चे को भी जन्म दे दिया है। मामला इंग्लैंड के पीटरली का और महिला पहले से ही दो बच्चों की मां है।
फोटो- दैनिक भास्करमीडिया रिपोर्ट के मुताबिक,31 साल की कैथलीन मार्टिन (Kathleen Martin) का 2015 में तलाक हो गया था उस समय वे 2 बेटों की मां थीं। लेकिन कुछ दिनों के बाद फेसबुक पर उनकी 16 साल के जैक (Jack Fucile) नाम के लड़के से दोस्ती हो गई और कुछ दिनों के बाद उवकी वो दोस्ती प्यार के रुप में बदल गई और दोनों अक्सर मिलने लगे।
कैथलीन ने कहा कि जैक से पहली ही मुलाकात में उन्हें उससे प्यार हो गया था, लेकिन वे उसे प्रपोज नहीं कर पा रही थी, क्योंकि वह उनसे आधी उम्र का था। लेकिन एक दिन कैथलीन ने उसे प्रपोज कर दिया। इसके बाद दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा।
लेकिन करीब 4-5 महीने बाद जब जैक की मां को दोनों के रिलेशनशिप के बारे में पता चला तो वे बहुत नाराज हुईं। वे हमेशा जैक से यही कहती थीं कि कैथलीन तुमसे दोगुनी उम्र की है, लेकिन दोनों के बीच प्यार बरकरार रहा।
फोटो- दैनिक भास्करइसी दौरान दोनों के बीच कई बार फिजिकल रिलेशनशिप भी बने, जिसके कारण कैथलीन प्रेग्नेंट हो गई। जब ये बात जैक की मां को पता चला तो उन्होंने इस रिलेशन के लिए हामी भर दी। ख़बरों के मुताबिक जैक अब 18 साल के हो गए हैं और उनके दोनों बेटों के साथ रहते हैं। कैथलीन ने बताया कि उनके दोनों बड़े बेटे भी जैक से बहुत प्यार करते हैं।