आमिर खान की दंगल फिल्म में गीता फोगाट का किरदार निभाने वाली फातिमा सना शेख एक बार फिर से सोशल मीडिया पर छा कर चर्चा में आ गई है। फातिमा ने हाल ही में कुछ फोटोशूट कराया है। फातिमा ने बुधवार (7 जून) को इंस्टाग्राम अकाउंट पर बिकनी पहनी फोटो शेयर की जिसको लेकर वह चर्चा में आ गई है। यह फोटो सोशल मीडिया में आने के बाद जहां कई फैंस ने उनकी तारीफ की तो वहीं कुछ ने रमजान के महीने में ऐसा करने पर सवाल भी खड़े किये।
photo- filmibeatगौरतलब है कि, फिल्म ‘दंगल’ में सलवार कमाज में नजर आने वाली फातिमा का ये अवतार देख हर कोई दांतों तले उंगलियां दबा रहा है। फातिमा ने अपनी जो तस्वीरें इस्टाग्राम पर शेयर की हैं वो सोशल मीडिया पर तेजी से फेल रहीं हैं।इस तस्वीर में फातिमा ब्लैक बिकिनी में नज़र आ रही हैं, इस तस्वीर में फातिमा काफी हॉट दिख रही हैं। लेकिन इसी के साथ ही लोगों ने उन्हें बिकिनी में तस्वीर डालने पर ट्रोल कर दिया।
रमज़ान के महीने में ऐसी तस्वीर डालने पर आपत्ति जताई है। लोगों ने कहा कि वो मुस्लिम हैं और रमजान के दौरान उन्हें ऐसा करना शोभा नहीं देता। कई लोगों ने तो यहां तक कहा कि क्या वो भूल गई हैं कि वो मुस्लिम हैं। हालाकि कुछ सोशल मीडिया यूजर्स उनके समर्थन में आए तो वहीं कुछ यूजर्स ने कहा कि, मुस्लिम हो थोड़ा तो ख्याल करो। वहीं उन्हें कई यूजर्स ने रमजान में ऐसा ना करने की सलाह दी।
screen shot- amarujalaबता दें कि, कुछ दिनों पहले ऐसे ही प्रियंका चोपड़ा भी ट्रोल की शिकार हो चुकी हैं। गौरतलब है कि, फातिमा ने अपने करियर की शुरुआत महज 4 साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। कमल हसन और तब्बू स्टारर ‘चाची 420’ फिल्म में उन्होंने दोनों की बेटा का किरदार बखूबी निभाया था।