जब एक कपल का रिश्ता टूटता है तो वो कपल अलग होकर क्या कर सकते है इसका अंदाजा किसी को नही होता है।बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद ऐसा ही कुछ किया ब्रिटेन में रहने वाली एक 30 साल की लड़की ने जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो रहा है।
ब्रिटेन के डर्बी शहर की रहने वाली 30 साल की लॉरा जेन विलियम्स के ब्वॉयफ्रेंड ने जब उससे रिश्ता तोड़ा तो लॉरा भी इस रिश्ते के साथ टूट गई। 6 साल पुराने रिश्ते को उसके ब्वॉयफ्रेंड ने पलभर में ठुकरा दिया। बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद इस लड़की को लगा ऐसा सदमा की लड़की ने कर डाला कई लोगो के साथ सेक्स।
दरअसल लॉरा ने एक किताब में बेहद चौकाने वाले खुलासे किए हैं। इस किताब के अनुसार उसने पेरिस, इटली, बाली समेत कई जगहों पर घूम-घूमकर अनजान पुरुषों और महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध बनाए। ऐसा करने के पीछे उसका टूटा दिल था।
डेली मेंल की रिपोर्ट के अनुसार ब्रेकअप के बाद लॉरा सबसे पहले पेरिस गई, जहां उसने पहली बार अनजान शख्स के साथ संबंध बनाए। लॉरा का मानना है कि अनजान अच्छे दोस्त बन सकते हैं और वह आपके अतीत से मतलब नहीं रखते। 6 साल पुराने पार्टनर ने जब लॉरा को छोड़ा तो उसे सहारा देने वाली उसकी सहेली से ही प्यार हो गया था। दोनों साथ में घूमने निकल जाया करती थी। वह जिस भी पब, पार्टी या शहर में जाती वहां वह अपने लिए एक पार्टनर को ढूंढ लिया करती थी।