चंद्रबाबू नायडू बोले- TDP को वोट नहीं देने वालों को शर्म आनी चाहिए

0

तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि उनकी सरकार लोगों के कल्याण के लिए काम कर रही है और जो लोग टीडीपी को वोट नहीं देते, उन्हें शर्म आनी चाहिए। शनिवार(27 मई) को टीडीपी के तीन दिवसीय वार्षिक सम्मेलन ‘महानाडू’ के उद्‌घाटन सत्र को संबोधित करते हुए नायडू ने अपनी सरकार की ओर से शुरू किए गए कई गरीब हितैषी कार्यक्रमों का जिक्र किया।

फाइल फोटो।

चंद्रवाबू ने कहा कि जन्म से मरण तक, सरकार जिस भी तरह से लोगों की मदद कर सकती थी, कर रही है। राज्य के अतार्किक बंटवारे से पैदा हुई दिक्कतों के बावजूद हमने पिछले तीन साल में कई कल्याणकारी और विकास कार्यक्रम शुरू किए हैं। हमारा मकसद लोगों के लिए कम से कम 80 फीसदी खुशी सुनिश्चित करना है।

नायडू ने कहा कि सरकार कल्याण और विकास की लोगों की मांग को पूरा करने के लिए काफी मेहनत कर रही है। उन्होंने कहा कि लोग कल्याणकारी, विकास और भ्रष्टाचार-मुक्त प्रशासन चाहते हैं। हम उसी दिशा में काम कर रहे हैं। लिहाजा, यह सुनिश्चित करना पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वर्ष 2019 के चुनाव में 80 फीसदी लोग टीडीपी को वोट दें। टीडीपी को वोट नहीं देने वालों को शर्म आनी चाहिए।

 

Previous articleव्हाट्सएप ग्रुप में महिला कलेक्टर पर अश्लील टिप्पणी करने वाले BJP नेता गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Next articleUttarakhand to be open defecation free by May 31: CM Rawat