लड़के को जन्म नहीं देने पर महिला को ससुराल वालों ने जहर देकर मारा

0

यूपी के मुजफ्फरनगर जनसठ थाना क्षेत्र में ससुराल वालों ने लड़के को जन्म न दे पाने के चलते दो बच्चों की मां की कथित तौर पर जहर देकर हत्या कर दी और उसके बाद उसके घरवालों को बताये बिना उसका अंतिम संस्कार करने की कोशिश भी की।

जहर

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पड़ोसियों से मिली सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार को अंतिम संस्कार को बीच में ही रुकवा दिया और मृतका के ससुराल वालों को गिरफ्तार कर लिया। पति के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया गया है। मृतका पिंकी के पिता ने आरोप लगाया है कि ससुराल वाले उसकी बेटी से दहेज लाने की मांग कर रहे थे और लड़के को जन्म न देने के कारण उसे प्रताड़ित कर रहे थे।

उन्होंने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने न केवल लड़की को जहर दिया, बल्कि उन्हें बिना बताये उसका अंतिम संस्कार करने की कोशिश भी की। पुलिस ने बताया कि वह फरार पति की तलाश कर रही है और मामले की जांच की जा रही है।

Previous articleयोगी आदित्यनाथ के CM बनने पर भड़का विपक्ष, ओवैसी बोले- यही PM का न्यू-इंडिया है, योगेंद्र यादव ने कहा, ‘हे राम’
Next articleCabinet may tomorrow consider GST supplementary legislations