अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहने वाले कर्नाटक के सिरसी से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद व केन्द्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने एक बार फिर विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि मुस्लिम बाप और विदेशी ईसाई मां का बेटा ब्राह्मण कैसे हो सकता है। बता दें कि राहुल पर ये हमला अनंत ने कर्नाटक में एक रैली के दौरान किया।

केंद्रीय मंत्री हेगड़े ने कहा, ‘उन्हें सबूत चाहिए, मुसलमान का बेटा (दिवंगत प्रधानमंत्री राजीव गांधी) कैसे ब्राह्मण हो गया, उसका कोई सुबूत देंगे ये लोग? मुसलमान बाप और विदेशी ईसाई मां से पैदा हुआ ये इंसान (राहुल गांधी) कैसे ब्राह्मण हो गया क्या इसका सुबूत देंगे?’ वह यहीं नहीं रुके, हेगड़े ने कहा कि राजीव गांधी के पिता और इंदिरा गांधी के पति फिरोज गांधी मुस्लिम थे। फ़िरोज़ गांधी वास्तव में एक पारसी थे।
#WATCH: Union Minister Ananth Hegde says on Rahul Gandhi, "They want proof of surgical strikes even when whole world acknowledged it. This Muslim who calls himself a 'janeudhari Hindu', son of a Muslim father & a Christian mother, does he have proof that he is a Hindu"? (10.3.19) pic.twitter.com/FWXFky5jXH
— ANI (@ANI) March 11, 2019
बता दें कि राहुल गांधी पर अनंत का ये पहला हमला नहीं है। इससे पहले हाल ही में अनंत ने राहुल को मिश्रित नस्ल का बताया था। अनंत ने कहा था- उन्हें धर्म की कोई समझ नहीं है। देखिए वो कितना झूठ कहते हैं, एक मुस्लिम पिता और ईसाई मां का बेटा ब्राह्मण कैसे हो सकता है।
बता दें कि अनंत कुमार हेगड़े वही बीजेपी के मंत्री हैं जिन्होंने पिछले साल संविधान बदलने जैसा विवावित बयान दिया था। अनंत कुमार हेगड़े ने पिछले साल उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा था कि बीजेपी ‘संविधान बदलने के लिए’ सत्ता में आई है। हालांकि, अनंत कुमार हेगड़े ने संविधान में संशोधन के अपने विवादित बयान पर लोकसभा के अंदर माफी भी मांगी थी और कहा था कि उनके बयान को ‘तोड़-मरोड़कर’ पेश किया गया।