अब यूपी की सड़कों पर दौड़ेंगी ‘भगवा रंग की बसें’, CM योगी ने दिखाई हरी झंडी

0

आज से उत्तर प्रदेश की सड़कों पर आपको भगवा रंग की बसें दिखाई देगी, क्योंकि सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार(11 अक्टूबर) को अपने सरकारी आवास से भगवा रंग में रंगी 50 संकल्प बसों को हरी झंडी दिखाई है।

इस कार्यक्रम में परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इनमे 10 बसें वाराणसी, 10 गोरखपुर, 6 झाँसी, 6 इलाहाबाद, 6 बरेली, 6 मुरादाबाद, और 6 सहारनपुर को मिली हैं। ये बसें 6 हजार गांवों को जोड़ेंगी और इससे लगभग 13 लाख लोगों को फायदा मिलेगा।

इस मौके पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा कि, हमने पहले से बिगड़ी हुई परिवहन व्यवस्था को ठीक किया है। अब इसे और बेहतर बना सकें इसके लिए लगातार प्रयासरत हैं। मुझे लगता है कि अच्छी यात्रा सेवा के लिए अच्छी सड़क भी होनी चाहिए। मैने ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण गौरवशाली नॉजवानों शहीदों के नाम पर करने की बात की है।

योगी ने कहा कि अभी 50 बसों को शुरू किया जा रहा है। प्रदेश के सभी गांव जिला मुख्यालय से जोड़े जाएंगे। इससे 22 करोड़ की आबादी को बेहतर परिवहन सेवा मिल सकेगी। ख़बरों के मुताबिक, जो बसें अभी परिवहन विभाग चला रहा है उनकी अपेक्षा इन बसों का किराया 30 फीसदी तक कम होगा।

बता दें कि, यूपी की सत्ता में जब भी कोई पार्टी आती है तो वो बसों का रंग बदल देती है। सत्ता में बसपा आई थी, परिवहन निगम की बसों से लेकर रोड डिवाइडरों तक के रंग नीले होने लग गए थे। सपा आई तो बसों को हरी और लाल रंग में बदल दिया। अब भाजपा आई है, तो भगवा रंग में बसें नजर आएंगी।

Previous articleGodhra train burning was not act of terrorism: Gujarat High Court
Next articleनोटबंदी और जीएसटी की वजह से भारत की आर्थिक वृद्धि की गति हुई प्रभावित- विश्व बैंक