गुजरात में राहुल गांधी पर हुए हमले को लेकर राजनाथ सिंह ने संसद में दी सफाई

0

शुक्रवार(4 अगस्त) को गुजरात के बनासकांठा में बाढ़ पीढ़ितों से मिलने पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की कार हुए पथराव का मामला मंगलवार(8 अगस्त) को लोकसभा व राज्‍यसभा में जोरों से उठाया गया।

फाइल फोटो

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार(8 अगस्त) को लोकसभा में गुजरात दौरे में राहुल गांधी की सुरक्षा से जुड़े आरोपों पर उन्होंने बताया कि राहुल की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। गुजरात में राज्य सरकार की ओर से भी उनकी सुरक्षा के लिए बेहतर इंतजाम किए गए थे।

साथ ही उन्होंने कहा कि एसपीजी और राज्य पुलिस ने उन्हें बुलेट प्रूफ गाड़ी में बैठने को कहा था, लेकिन राहुल गांधी ने उनकी बात नहीं मानी। राहुल गांधी ने इस तरह 100 बार एसपीजी की बात को नजरअंदाज किया है।

साथ ही उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी लगातार सुरक्षा मापदंडो का उल्लंघन करते हैं। यह पहली बार नहीं है (गुजरात में) जब उन्होंने सुरक्षा मापदंडो को नजरअंदाज किया हो। पिछले दो साल में उन्होंने करीब 100 बार सुरक्षा मापदंडो को टाक पर रखा। साथ ही राजनाथ सिंह ने कहा कि इस मामले में गुजरात सरकार जांच कर रही है। अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया, एक शख्‍स को हिरासत में लिया गया है।

वहीं दूसरी और कांग्रेस सांसदों ने राजनाथ सिंह के बयान के दौरान लोकसभा में नारेबाजी की। लोकसभा में प्रश्नकाल से पहले कांग्रेस के मल्‍लिकार्जुन खड़गे ने गुजरात में राहुल गांधी पर पथराव का मामला उठाया। बता दें कि, इससे पहले पुलिस ने राहुल गांधी के काफिले पर हुए हमले के मामले में बीजेपी नेता जयेश दर्जी को गिरफ्तार किया है।

 

Previous articleपत्रकार सागरिका घोष ने पूछा- हरियाणा BJP अध्यक्ष के बेटे संग स्मृति ईरानी का पीछा करने वाले आरोपियों जैसा सलूक क्यों नहीं?
Next articleMyth of opposition unity just a chimera: Omar Abdullah