“भगवान पर सिर्फ आपका ‘कॉपीराइट’ है?”: राम जन्मभूमि ट्रस्ट विवाद पर बोलीं प्रियंका गांधी तो फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने पूछा सवाल; यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने दिया जवाब

0

आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता संजय सिंह और समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता तेजनारायण पांडेय उर्फ़ पवन पांडेय ने अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करा रहे श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर बड़े घोटाले और भ्रष्टाचार के कई गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने आरोप लगाया है कि ‘दो करोड़ रुपये में ख़रीदी गई जमीन महज कुछ मिनटों बाद 18.5 करोड़ रुपये में खरीदी गई।’ वहीं, राम जन्मभूमि ट्रस्ट ने इन आरोपों को बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित बताया है। इस मामले पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी जमकर सामने आ रही है। प्रियंका गांधी ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी, जिसके बाद फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने उनपर निशाना साधते हुए उनसे पूछा कि उन्हें भगवान से क्या लेना देना है। पंडित के ट्वीट पर यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने उन्हें जवाब दिया।

प्रियंका गांधी

दरअसल, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर जमीन के सौदे में कथित भ्रष्टाचार के दावे का हवाला देते हुए सोमवार को आरोप लगाया कि राम मंदिर के लिए मिले चंदे का दुरुपयोग करोड़ों लोगों की आस्था का अपमान और अधर्म है। पार्टी की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘‘करोड़ों लोगों ने आस्था और भक्ति के चलते भगवान के चरणों में चढ़ावा चढ़ाया। उस चंदे का दुरुपयोग अधर्म है, पाप है, उनकी आस्था का अपमान है।’’

प्रियंका गांधी के ट्वीट पर शेयर करते हुए अशोक पंडित ने अपने ट्वीट में लिखा, “भगवान से आपका कोई लेना देना है क्या ?”

अशोक पंडित अपने इस ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए, लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया। उनकी इस टिप्पणी पर कई ट्विटर यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी।

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने अशोक पंडित को जवाब देते अपने ट्वीट में लिखा, “भगवान पर सिर्फ आपका ‘Copyright’ है?”

Previous articleज्योतिरादित्य सिंधिया के मोदी सरकार में मंत्री बनने की संभावना ने कई नेताओं की बढ़ाई चिंता, ‘ग्वालियर-चंबल’ क्षेत्र की सियासत पर पड़ सकता है असर
Next articleCBSE 12th Result 2021: 12वीं के छात्रों के लिए मूल्यांकन प्रक्रिया पर CBSE पैनल का सुझाव आना अभी बाकी, अधिक जानकारी के लिए cbse.gov.in को करें फॉलो