मध्य प्रदेश: पुलिस ने काटा चालान तो लड़की ने बीच सड़क पर स्कूटी पलट किया हाई वोल्टेज ड्रामा, महिला कॉन्स्टेबल से भी भिड़ी

0

एक लड़की का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह बीच सड़क पर कुछ पुलिसकर्मियों से लड़ते हुए नज़र आ रही है। वायरल हो रहा यह वीडियो मध्य प्रदेश के रीवा का बताया जा रहा है। वीडियों में दिख रहा है कि, पुलिस ने चालान काटा तो वह सड़क पर बवाल करने लगी और साथ ही एसपी और कलेक्टर के पास जाने की धमकी देने लगी।

दरअसल, रीवा में 31 मई तक कोरोना कर्फ्यू लागू है। इसलिए जगह-जगह पर चेकिंग की जा रही है। चेकिंग के दौरान पुलिस की टीम ने कॉलेज चौराहे पर स्कूटी से जा रही लड़की को रोका। लड़की की स्कूटी पर नंबर भी नहीं था। वह खुद को स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी बता रही थी। मास्क की जगह वह दुपट्टे से चेहरा ढककर जा रही थी। पुलिस की टीम ने जब स्कूटी को रोका तो उसने बवाल शुरू कर दिया। मास्क पहनने को लेकर वह बोली कि हम चेहरा कपड़े से ढके हुए हैं।

पुलिस ने कहा कि कपड़े का परमिशन नहीं है। उसके बाद पुलिस ने चालानी कार्रवाई शुरू की तो लड़की ने कहा कि हम स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारी हैं। उससे पहचान पत्र की मांग की गई तो वह नहीं दिखा पाई है। उल्टे पुलिस से बहस करने लगी। महिला पुलिसकर्मियों से वह भिड़ तक गई।

लड़की लगातार पुलिसकर्मियों से बदसलूकी कर रही थी। चालान कटने पर उसने कहा कि होने दो हमको कोरोना। साथ ही पुलिसकर्मियों से कहने लगी कि हमको कलेक्टर और एसपी के पास ले चलो, उसके बाद ही ऑफिस जाऊंगी। पुलिसकर्मियों से बहस करते-करते लड़की ने स्कूटी को सड़क पर पटक दिया। उसके बाद पुलिस की टीम को भला बुरा कहने लगी।

लड़की ने कहा कि हम बीते एक साल से लगातार ड्यूटी कर रहे हैं। एक दिन जाऊंगी तो क्या हो जाएगा। वह कहने लगी कि पुलिस के लोग सिर्फ चालान काटकर अपनी जेब भर रहे हैं। महिला पुलिसकर्मी ने उसे बकवास करने से रोका तो वह हाथापाई पर उतारू हो गई। लड़की के इस हंगामे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Previous article“In dalali of so-called fakir.. fake Jhansi Ki Rani”: Lalu Yadav’s daughter slams Kangana Ranaut for declaring floating dead bodies in Ganga as those from Nigeria
Next articleWar of words intensifies as Michael Vaughan reacts to Salman Butt’s comments on Virat Kohli’s comparison with Kane Williamson; ‘match-fixing’ jibe by former English player