कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी का बुधवार (12 अगस्त) की शाम को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। निधन के थोड़ी देर पहले वह समाचार चैनल आज तक पर एक डिबेट में हिस्सा ले रहे थे। बताया जाता है कि बहस खत्म होने के कुछ ही मिनटों में उन्हें तकलीफ शुरू हुई और वह बेहोश हो गए। जिसके बाद उन्हें गाजियाबाद स्थित यशोदा अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। राजीव त्यागी के निधन की खबर मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक में तेजी से फैल गई। किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि अभी थोड़ी देर पहले जो शख्स टीवी चैनल पर एक दम दिख रहा था वह इस तरह से दुनिया अचानक छोड़ जाएगा।
जब राजीव त्यागी के निधन की खबर आई तब ‘न्यूज़ 18 इंडिया’ के एंकर अमीश देवगन अपने चैनल पर लाइव डिबेट शो होस्ट कर रहे थे। लाइव शो में अमीश देवगन ने राजीव त्यागी के निधन की खबर पढ़ी और हैरानी जताते हुए अपनी संवेदना व्यक्त की। जैसे ही एंकर ने खबर सुनाई कि कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी अब हमारे बीच में नहीं रहे वैसे ही डिबेट शो में मौजूद पैनलिस्ट जयवीर शेरगिल भावुक होकर रोने लगे। वह ऑनएयर अपने आंसू पोछते दिखे, बाद में वह लाइव शो छोड़ निकल गए। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बता दें कि, जयवीर शेरगिल मशहूर वकील हैं और कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता भी हैं।
कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी का असमय निधन, एंकर @AMISHDEVGAN और कांग्रेस प्रवक्ता @JaiveerShergill ने जताया दुःख pic.twitter.com/XOSZ4IyHU1
— @HindiNews18 (@HindiNews18) August 12, 2020
डॉक्टर के मुताबिक, राजीव त्यागी डीबेट के दौरान ही अचानक कोलाप्स कर गए थे। राजीव त्यागी को अचेत देखकर उनके घर वालों ने पहले उन्हें कार्डियक मसाज और सीपीआर दिया। इसके बाद करीब 6:30 बजे उन्हें हॉस्पिटल लाया गया। जब वह हॉस्पिटल पहुंचे तो वह अचेत थे और रिस्पॉन्ड नहीं कर रहे थे। बीपी और पल्स भी नहीं था। इसके बाद हमने अपने अडवांस कार्डियक लाइफ केयर प्रोटोकॉल के तहत उनका इलाज शुरू किया। उन्हें वेंटिलेटर पर लिया और 45 मिनट तक सीपीआर, इंजेक्शन और लाइफ सेविंग ड्रग्स दी। इसके बावजूद वह नहीं बच पाए।
#YashodaHospital के डॉक्टर का बड़ा बयान #राजीव त्यागी LIVE DEBATE में थे #DEBATE करते करते वो SUDDENLY COLLAPSE हो गए
अब भी सोच लो मेरे मीडिया के दोस्तों – ये नफ़रती/घिनौनी बहस करनी है या नहीं ? pic.twitter.com/OSdalqHOEH
— Vinod Kapri (@vinodkapri) August 12, 2020
डॉक्टर के इस बयान ते बाद माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर हैशटैग #ArrestSambitPatra ट्रेंड कर रहा है। ट्विटर पर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ ट्वीट्स का अंबार लगने लगा है। कई यूजर्स राजीव त्यागी की आखिरी टीवी डिबेट का वीडियो शेयर कर संबित पात्रा को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। उनका आरोप है कि पात्रा ने बेहद आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया जिससे त्यागी की तबीयत बिगड़ गई। कांग्रेस के पदाधिकारी समेत कई सोशल मीडिया यूजर्स संबित पात्रा को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।
Below video is an example of Psychological Murder: Death By Covert Abuse.
Character assasination by a sociopath.pic.twitter.com/BPGBaQ1YDE
— Sufyan khan (@ClassySufyann) August 12, 2020
लोकदल से अपने राजनीतिक पारी की शुरुआत करने वाले 50 वर्षीय त्यागी 2006 में पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद के नेतृत्व में कांग्रेस में शामिल हुए। तब से वह विभिन्न भूमिकाओं में थे। कुछ साल पहले उन्हें पार्टी ने राष्ट्रीय प्रवक्ता की ज़िम्मेदारी सौंपी। फिलहाल वह यूपी कांग्रेस में महासचिव व प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी की ज़िम्मेदारी भी देख रहे थे। राजीव त्यागी को टीवी जगत में खुलकर अपनी बात रखने के लिए जाना जाता था। भाजपा के संबित पात्रा के साथ उनकी कई बहसें बेहद तीखी नोंक-झोंक में बदल जाती थीं। वह तथ्यपरक बातें रखने के साथ-साथ अनूठे अंदाज में कांग्रेस का पक्ष रखने के लिए भी मशहूर थे।