बिग बॉस 13 के पूर्व कंटेस्टेंट हिंदुस्तानी भाऊ ने एकता कपूर और उनकी मां के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

0

बिग बॉस 13 से लोकप्रियता हासिल करने वाले मशहूर यूट्यूबर हिंदुस्तानी भाऊ ने प्रोड्यूसर एकता कपूर और उनकी मम्मी शोभा कपूर के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है। हिंदुस्तानी भाई ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है।

हिंदुस्तानी भाऊ

बता दें कि, हिंदुस्तानी भाऊ ने एक दिन पहले (रविवार) इंस्टाग्राम पर लाइव आकर कहा था कि वह 1 जून को बड़ा धमाका करेंगे। ये भी कहा था कि वह किसी बड़े बॉलीवुड सेलिब्रिटी को एक्सपोज करने वाले हैं। अब भाऊ ने एकता कपूर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने इस बाबत अपने इंस्टाग्राम पर दो वीडियो भी जारी किया है।

एक वीडियो में वे पुलिस स्टेशन के बाहर नजर आ रहे हैं जिसमें वह एकता कपूर और शोभा कपूर के खिलाफ पुलिस शिकायत करने की बात कह रहे हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, ‘खार पुलिस थाने में एकता कपूर के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज कराई है। यह शिकायत एकता कपूर और शोभा कपूर के खिलाफ सेना और राष्ट्रीय चिन्ह के अपमान के लिए कराई गई है।’

वहीं इसके बाद हिंदुस्तानी भाऊ ने एक और वीडियो जारी किया है जिसमें वह एकता कपूर के उस वेब सीरीज का जिक्र कर रहे जिसके खिलाफ शिकायत की है। भाऊ ने एकता कपूर और उनकी मां को इसके लिए भारतीय जवानों से माफी मांगने को कहा है। भाऊ ने एकता कपूर पर आरोप लगाया है कि उन्होंने भारतीय जवानों की छवि को खराब किया है।

हिंदुस्तानी भाऊ ने एकता कपूर की वेब सीरीज ‘ट्रिपल एक्स’ के बारे में बताते हुए कहा कि इस सीरीज में एकता कपूर ने इंडियन आर्मी के जवानों के बारे में गलत चीजें दिखाई हैं। भाऊ ने कहा कि सीरीज में दिखाया गया है कि जब एक सेना का जवाब बॉर्डर पर देश सेवा के लिए चला जाता है तो उसकी बीवी बॉयफ्रेंड को घर बुलाती है और पति की आर्मी यूनिफॉर्म पहनाकर सेक्स करती है। इंटिमेट सीन के दौरान महिला आर्मी यूनिफॉर्म को फाड़ती है और उसका मजाक उड़ाती है।

हिंदुस्तानी भाऊ का कहना है कि इस तरह की चीजें दिखाकर हिंदुस्तानी फौज और उनके बलिदान को शर्मसार किया जा रहा है और इसलिए उन्होंने एकता कपूर और उनकी मां के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

Previous article“Gone too soon”: Indian Idol judge Neha Kakkar, actor Salman Khan pay emotional tributes to Wajid Khan of Sajid-Wajid music director duo fame
Next articleOuch! Arnab Goswami faces perfect match from Nepal as woman journalist holds up mirror to Republic TV founder on ethics of journalism; Saif Ali Khan’s co-star slam controversial anchor