दिल्ली के राजौरी गार्डन से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक रह चुके जरनैल सिंह का कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया। शुक्रवार की सुबह उनके निधन की पुष्टि की गई है। उनकी मौत पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दुख जताया है।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने जरनैल सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली के पूर्व विधायक जरनैल सिंह जी के असामयिक निधन से बेहद दुखी हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। समाज में उनके योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जायेगा।’’
Deeply saddened by the untimely demise of former Delhi MLA Sh Jarnail Singh ji. May God bless his soul. He will always be fondly remembered for his contributions to society.
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) May 14, 2021
सिसोदिया ने सिंह को एक ऐसे व्यक्ति के तौर पर याद किया जिन्होंने 1984 के सिख विरोधी दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए लड़ाई लड़ी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली विधानसभा में अपने पूर्व साथी जरनैल सिंह के निधन का समाचार हम सबके लिए दुखद है। 1984 के नरसंहार के पीड़ित परिवारों के न्याय के लिए लड़ने वाली एक बुलंद आवाज़ हमारे बीच से चली गई। ईश्वर उन्हें अपने चरणों में जगह दे।’’
दिल्ली विधानसभा में अपने पूर्व साथी जरनैल सिंह के निधन का समाचार हम सबके लिए दुखद है. 1984 के नरसंहार के पीड़ित परिवारों के न्याय के लिए लड़ने वाली एक बुलंद आवाज़ हमारे बीच से चली गई. ईश्वर उन्हें अपने चरणों में जगह दे.
— Manish Sisodia (@msisodia) May 14, 2021
ख़बरों के मुताबिक, बताया जा रहा है कि कोरोना पीड़ित होने के बाद जरनैल सिंह को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी दौरान उनकी मौत हो गई। बता दें कि, तात्कालीन गृह मंत्री पी चिदंबरम पर जूता फेंककर जरनैल सिंह चर्चा में आए थे। इसके बाद ही उन्होंने आम आदमी पार्टी की टिकट पर चुनाव भी लड़ा और जीत मिली। इससे पहले जरनैल सिंह 1984 के दंगों का विरोध कर अपनी अलग पहंचान बनाई थी।
Deeply pained by the sad demise of Jarnail Singh Ji ???????? Another good human being lost to Covid. May Waheguru Grant eternal peace to his soul. We stand with his family in this hour of grief. pic.twitter.com/2ci1NiHYSJ
— Manjinder Singh Sirsa (@mssirsa) May 14, 2021