दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की सामने आई खूबसूरत और अनदेखी तस्वीरें, मस्ती करते दिखे दीपवीर

0

बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने इटली के खूबसूरत लेक कोमो में कोंकणी और सिंधी रीति-रीवाज से 14 और 15 नवंबर को परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए। शादी के बाद रविवार को यह खूबसूरत जोड़ी मुंबई लौट आई। 

दीपिका-रणवीर को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान हाथों में हाथ लिए नवविवाहित जोड़े ने हवाईअड्डे पर मौजूद अपने प्रशंसकों का अभिवादन किया।

इस बीच दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं। रणवीर और दीपिका ने अपने-अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शादी की दर्जनों तस्वीरें शेयर की हैं।

इस तस्वीरों में दीपिका और रणवीर शादी के लिए साथ में मेहंदी लगाए नजर आ रहे हैं। इस मौके पर दोनों बेहद खूबसूरत नजर आ रहे थे।

दीपिका और रणवीर अपनी शादी की हर रस्म को दिल खोलकर एंजॉय करते हुए दिख रहे हैं।

संगीत समारोह में रणवीर कुछ मस्त होकर डांस करते हुए नजर आए।

इन तस्वीरों में दोनों जमकर मस्ती करते हुए अपनी मेंहदी की रस्में निभाई थीं।

तस्वीरों में दीपिका की खूबसूरती देखकर कोई भी दिल हार जाएंगा।

आपको बता दें कि शादी के दिन भले ही दोनों की कोई तस्वीर सामने नहीं आई, लेकिन अब दोनों एक के बाद एक अपने खास पलों को फैंस के साथ साझा कर रहे हैं।

 

आपको बता दें कि दीपिका-रणवीर ने 14 और 15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में शादी की थी।

14 नवंबर को उनका विवाह कोंकणी रस्मो-रिवाज से और 15 नवंबर को उत्तर भारतीय रस्मो-रिवाज से हुआ। शादी समारोह में महज करीब 40 खास मेहमान ही शामिल हुए थे।

इस मौके पर दोनों के माता-पिता, करीबी रिश्तेदारों व मित्रों के अलावा बॉलीवुड के कई मशहूर सितारे उनके विवाह के साक्षी बने।

दोनों करीब 6 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।

दीपिका और रणवीर ने 21 नवंबर को बेंगलुरु और 28 नवंबर को मुंबई में रिसेप्शन रखा है।

Previous articleराजस्थान चुनाव: एक दिन पहले BJP से इस्तीफा देने वाले विधायक ज्ञानदेव आहूजा का समर्थकों को पैसे बांटने का वीडियो वायरल, केस दर्ज
Next articleAmit Shah suffers yet another embarrassment in election campaign, video goes viral