केंद्रीय राज्य मंत्री और बिहार से बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है, गिरिराज सिंह के बायन के बाद इस पर सियासी तूफान उठने की संभावना है। उन्होंने ट्विटर पर मुस्लिमों के अल्पसंख्यक दर्जे पर सवाल उठाए।

गिरिराज सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक स्क्रीन शॉट ट्वीट करते हुए लिखा- हिंदुस्तान में मुस्लिम की जनसंख्या इतनी है की उन्हें अब अल्पसंख्यक से बाहर होना चाहिए, आज देश को जरूरत है अल्पसंख्यक की परिभाषा पर एक बहस की।” दरअसल गिरिराज ने जिस स्क्रीन शॉट को शेयर किया है, जिसमें बताया गया है 2050 तक भारत सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला देश होगा।
हिंदुस्तान में मुस्लिम की जनसंख्या इतनी है की उन्हें अब अल्पसंख्यक से बाहर होना चाहिए,आज देश को जरूरत है अल्पसंख्यक की परिभाषा पर एक बहस की। pic.twitter.com/lm3Mgalf66
— Shandilya Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) March 4, 2017
अगर आज देश में जनसंख्या नियंत्रण क़ानून नहीं बना तो हिंदुस्तान का हाल उत्तर प्रदेश के "कैरना" जैसा हो जाएगा । pic.twitter.com/EYOS0MbHWr
— Shandilya Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) March 3, 2017
आपको बता दें कि, गिरिराज सिंह ने कोई पहली बार ऐसा बयान नहीं दिया है। वो पहले भी कह चुके हैं कि जिस जिले में अल्पसंख्यक 80℅ हो फिर वह अल्पसंख्यक कैसे हुए? गिरिराज सिंह सदन के अंदर और बाहर अल्पसंख्यक की परिभाषा पर चर्चा करने की जरूरत बता चुके हैं।
इतना ही नही बिहार चुनाव के दौरान गिरिराज सिंह ने कहा था कि मोदी का विरोध करने वाले लोगों को पाकिस्तान भेज देना चाहिए। फिलहाल मुस्लिम आबादी के मामले में भारत दुनिया में इंडोनेशिया के बाद दूसरे नंबर पर है।