मध्य प्रदेश: भाजपा विधायक रामेश्‍वर शर्मा के बिगड़े बोल, कहा- कांग्रेसी आए तो घुटने तोड़ दो; दिग्विजय सिंह ने दी चुनौती

0

मध्य प्रदेश में भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा के कांग्रेसी नेताओं के ‘घुटने तोड़ने’ वाले बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने शर्मा को चुनौती दी है कि वो उनका घुटना तोड़कर दिखाएं। पूर्व सीएम ने कहा कि वह भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा के घर जाएंगे और उनकी सद्बुद्धि के लिए भगवान राम का नाम जाप करेंगे।

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने शनिवार को शर्मा का वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया, “मैं कांग्रेसी हूं, जिसमें ताकत हो तो मेरे घुटने तोड़ दे। मैं गांधीवादी हूं। हिंसा का जवाब अहिंसा से दूंगा। 24 नवंबर को मैं महात्मा गांधी की मूर्ति से रामेश्वर शर्मा के घर जाऊंगा। उनके घर जाकर प्रभु से उन्हें सद्बुद्धि देने के लिए एक घंटे तक रामधुन का जाप करुंगा।”

वहीं, कांग्रेस नेता नरेंद्र सलूजा ने अपने ट्वीट में लिखा, “पूर्व विधानसभा प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा किस प्रकार लोगों को भड़का रहे है , ये कैसी इनकी भाषा….? पहले सिंधी समाज के बारे में , फिर राजपूत समाज के बारे में , और अब कांग्रेस के बारे में… कितना अहंकार , सत्ता का कितना नशा…? इनका जल्द इलाज करवाने की आवश्यकता है…”

वीडियो में भाजपा नेता यह कहते सुनाई दे रहे हैं, ‘दिग्विजय सिंह यहां आए, कुछ करके गए? कांग्रेस का आदमी इधर आया तो घुटने तोड़ दो।’ शर्मा भोपाल की हुजूर विधानसभा सीट से विधायक हैं। करीबी सूत्रों ने दावा किया कि एमएलए शर्मा जिले के कालखेड़ा गांव में बोल रहे थे। सूत्रों ने दावा किया कि शर्मा गांव में सरकारी जमीन पर एक स्थानीय कांग्रेस नेता द्वारा कथित रूप से किए गए अवैध निर्माण की बात कर रहे थे।

शर्मा ने कहा कि भगवान राम के नाम का पाठ करने के लिए दिग्विजय सिंह का उनके घर पर स्वागत है। शर्मा ने कहा, ‘मैं धन्य महसूस कर रहा हूं कि दिग्विजय सिंह मेरी वजह से भगवान राम की पूजा करेंगे। मैं उन्हें श्री रामचरित मानस की एक प्रति भेंट करुंगा और रामधुन में भाग लूंगा।’

शर्मा ने कहा कि सिंह अपने आगमन का समय बताएं ताकि वह उनके और कांग्रेस नेता के साथ भगवान राम के अन्य भक्तों के लिए नाश्ते की व्यवस्था कर सकें। विधायक ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भगवान राम, सिंह को सद्बुद्धि देंगे और वह देश, सेना, हिंदुओं के खिलाफ तथा अपने कट्टरपंथी मित्रों के पक्ष में बोलना बंद कर देंगे।” (इंपुट: भाषा के साथ)

[Please join our Telegram group to stay up to date about news items published by Janta Ka Reporter]

Previous articleदिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति ने BJP समर्थक अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
Next articleKerala Governor Arif Mohammad Khan’s driver ends life by suicide