उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी ने अपनी ही पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा का मजाक उड़ाया है। हालांकि, थोड़ी देर बाद ही शरद त्रिपाठी ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया, लेकिन उनके ट्वीट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
बता दें कि, कोरोना वायरस संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार की रात राष्ट्र के नाम संबोधन में 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज का ऐलान किया है। पीएम ने कहा है कि यह जीडीपी के 10 फीसदी के बराबर है। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए आत्मनिर्भर बनना बहुत जरूरी है। बता दें कि, उद्योग और उससे जुड़े लोग लंबे समय से सरकार से पैकेज की मांग कर रहे थे ताकि कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते ठप पड़ी आर्थिक गतिविधियों को फिर से शुरू किया जा सके।
पीएम मोदी के इस बयान के बाद पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा का मजाक उड़ाते हुए अपने ट्वीट में लिखा था, “संबित जी, याद कर लीजिए कि 20 लाख करोड़ में 13 जीरो होते है, वर्ना कल से कुछ लोग बार-बार यही पूछेंगे और डिबेट बेकार करेंगे।”
बता दें कि, अपने इस ट्वीट में शरद त्रिपाठी ने संबित पात्रा को भी टैग किया था। हालांकि, थोड़ी देर बाद ही भाजपा ने पूर्व सांसद ने अपना यह ट्वीट डिलीट कर दिया, लेकिन उनके ट्वीट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यूजर्स उनके इस ट्वीट को लेकर जमकर मजे ले रहे हैं।
एक यूजर ने उनके ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, “अपनी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता के साथ भला ऐसे भी कोई करता है क्या… ये हैं संतकबीर नगर के ‘जूता कांड’ वाले भाजपा के पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी” एक अन्य यूजर ने लिखा, “क्या बात है शरद त्रिपाठी जी आपने तो सच्चाई बता दिया।”
एक अन्य यूजर ने लिखा, “जूता कांड के हीरो श्री शरद त्रिपाठी जी बहुत ही खूबसूरत ज्ञान देते हुए पात्रा जी को।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “जूता कांड के हीरो शरद त्रिपाठी ने अपनी ही पार्टी के नेता संबित पात्रा का उड़ाया मज़ाक !!!वैसे कहा तो सही ही है।”
देखें कुछ ऐसे ही ट्वीट
संतकबीर नगर भाजपा पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी ने संबित पात्रा का उड़ाया मजाक!
जूता कांड से फेमस हुए थे शरद त्रिपाठी pic.twitter.com/YXal0KP7Vp— Anil Tiwari (@Interceptors) May 12, 2020
अपनी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता के साथ भला ऐसे भी कोई करता है क्या…
ये हैं संतकबीर नगर के 'जूता कांड' वाले भाजपा के पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी! pic.twitter.com/DI1MDyXPIQ— सैनिक (@Sainik0007) May 13, 2020
अपनी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता के साथ भला ऐसे भी कोई करता है क्या…
ये हैं संतकबीर नगर के 'जूता कांड' वाले भाजपा के पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी! @AmitChavdaINC @vishwajeetkadam @AcharyaPramodk @lalitnagarmla @LambaAlka pic.twitter.com/UoyXmsKB4O— ajay Singh _ अजय भदौरिया (@ajaysin93715074) May 13, 2020
जूता कांड के हीरो श्री शरद त्रिपाठी जी बहुत ही खूबसूरत ज्ञान देते हुए पात्रा जी को pic.twitter.com/V7IJTQESzO
— Ram Vinay Yadav?? (@RamVina75014967) May 13, 2020
भाजपा सांसद शरद त्रिपाठी ने संबित्र पात्रा पर तंज करते हुए कहा कि 20 लाख करोड़ में 13 जीरो होते है वरना फिर आपको बताने में दिक्कत होगी..@sambitswaraj @INCUttarPradesh @SaralPatel @anugrahNsingh @AjayLalluINC @IYC_UPCentral pic.twitter.com/04xkZ4ikSo
— Aryan Mishra आर्यन मिश्रा (@aryanmishra888) May 12, 2020
जूता कांड के हीरो श्री शरद त्रिपाठी जी बहुत ही खूबसूरत ज्ञान देते हुए पात्रा जी को pic.twitter.com/V7IJTQESzO
— Ram Vinay Yadav?? (@RamVina75014967) May 13, 2020
???? क्या बात है शरद त्रिपाठी जी आपने तो सच्चाई बता दिया pic.twitter.com/V3JeaIEvl4
— सोशलिस्ट डी आर एस यादव (@dryadav123) May 13, 2020
बता दें कि, शरद त्रिपाठी वर्तमान में संत कबीर नगर से सांसद रमापति राम त्रिपाठी के बेटे हैं। साल 2014 में वह संत कबीर नगर से सांसद बने थे। शरद त्रिपाठी उस समय खासा चर्चा में आए थे जब जिला संचानल समिति की बैठक में उन्होंने भाजपा के एक विधायक को जूता निकालकर पीटा था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। जिसके बाद भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में शरद त्रिपाठी का टिकट काटकर उनके पिता और वरिष्ठ भाजपा नेता रमापति राम त्रिपाठी को टिकट दे दिया था।