अमरिंदर सिंह लवली दोबारा थाम सकते हैं कांग्रेस का ‘हाथ’, MCD चुनाव से ठीक पहले BJP में हुए थे शामिल

0

दिल्ली में नगर निगम (एमसीडी) चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दामन थामने वाले कद्दावर नेता अरविंदर सिंह लवली की घर वापसी हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अरविंदर लवली एक बार फिर बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। वह 9 महीने के भीतर ही बीजेपी छोड़ कांग्रेस में वापस आ रहे हैं।

File Photo: HT

बता दें कि पिछले साल 18 अप्रैल को दिल्ली में नगर निगम चुनाव से ठीक पहले लवली अजय माकन से नाराज होकर कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए थे। लेकिन ABP न्यूज की मानें तो शीला दीक्षित सरकार में मंत्री रहे अमरिंदर लवली शनिवार को दोबारा कांग्रेस पार्टी में शामिल हो जाएंगे। 

रिपोर्ट के मुताबिक, लवली के अलावा यूथ कांग्रेस के नेता अमित मलिक भी फिर से कांग्रेस का हाथ थामेंगे। बता दें कि लवली दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। पिछला विधानसभा चुनाव कांग्रेस ने लवली के नेतृत्व में ही लड़ा था। अरविंदर सिंह कांग्रेस नेतृत्व के भी बेहद करीब माने जाते हैं।

लवली दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेहद करीबी और शीला सरकार में मंत्री भी रहे हैं। लवली दिल्ली की गांधी नगर सीट से विधायक रहे हैं। पिछले साल बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अपने दफ्तर में अरविंदर सिंह लवली को गुलदस्ता और मिठाई खिलाकर पार्टी में शामिल किया था।

कांग्रेस के पूर्व मंत्री और कद्दावर नेता अरविंद लवली एमसीडी चुनाव में टिकट बंटवारे से नाराज थे। लवली ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन द्वारा की जा रही अनदेखी से नाराज होकर पार्टी छोड़ी थी। लवली दिल्ली में कांग्रेस के मुख्य चेहरों में शामिल थे और सिख समुदाय के बीच उनकी अच्छी पैठ माना जाती है।

Previous articleअब प्रिया प्रकाश वारियर की अदाओं से घायल हुए ऋषि कपूर, कहा- मेरे टाइम में क्यों नहीं आईं आप?
Next articleHindu Ekta Manch carry national flags to support Deepak, accused of raping and killing 8-year-old child