दिल्ली विश्वविद्यालय में आप नेता दिलीप पांडे और विधायक अल्का लम्बा पर अंडो और पत्थरों से हमला

0

आम आदमी पार्टी नेता दिलीप पांडे और चांदनी चौक से विधायक अल्का लम्बा पर दिल्ली विश्वविद्यालय, नार्थ कैंपस में अंडो और पत्थरों से अज्ञान लोगो द्वारा हमला, सोमवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के सत्र का पहला दिन था|

आज सत्र का पहला दिन होने के कारण कैंपस में काफी हलचल थी| अचानक कैंपस में खड़े दिलीप पांडे और अल्का लम्बा पर पत्थरबाज़ी और अंडे फ़ेके जाने लगे और पुरे कैंपस का माहौल बदल गया|

लोगो के अनुसार इस पूरी घटनाक्रम में एन.एस.यु.आई के कार्यकर्ताओ का हाथ है| जिसके बाद पुरे कैंपस पर तनाव का माहौल बना हुआ है|

चांदनी चौक से विधायक अल्का लम्बा द्वारा इस पूरी घटना को लेकर शिकयत भी दर्ज कराई| घटना की गंभीरता को देखते हुए कैंपस में पुलिस तैनात कर दी गई है|

वहीँ शुक्रवार को, नजफगढ़ से आप विधायक कैलाश गहलोत के ऑफिस के बाहर कुछ अज्ञात लोगों द्वारा दोपहर को गोलियाँ चलने का घटना सामने आई| घटना के वक़्त नजफगढ़ विधायन कैलाश गहलोत अपने ऑफिस में नहीं थे|