निर्भया संतोष कोली अवार्ड देगा दिल्ली महिला आयोग

1

दिल्ली महिला आयोग ने शुक्रवार को ऐलान किया कि वो आम आदमी पार्टी की पूर्व कार्यकर्ता संतोष कोली की याद में ज़मीनी स्तर पर महिलाओं के लिए काम करने वाली लड़कियों को सम्मानित करेंगा। दिल्ली महिला आयोग ऐसी लड़कियों को निर्भया संतोष कोली अवार्ड से सम्मानित करेगा।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल जयहिंद ने कहा, : संतोष हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत रही है। एक अकेली लड़की ने सबसे पहले कदम बढ़ाते हुए दूसरी महिलाओं को साथ लेकर दिल्ली के राशन माफियाओं के खिलाफ जंग लड़ी। जिसके चलते उस पर एक-दो नहीं बल्कि नौ बार जानलेवा हमले हुए। और आये दिन उन्हें जान से मारने की धमकी मिलती रहती थी।”

आज के दिन ही संतोष का उत्तर प्रदेश के ग़ज़िआबाद में बस हादसे में मौत हो गयी थी।

मालीवाल ने कहा, ” जब 2012में निर्भया कांड हुआ और दिल्ली के लोग सड़कों पर उतर आये तब भी संतोष कोली ने ही इस आंदोलन की अगुवाई की और सबसे पहले एम्स के बाहर जाकर निर्भया को न्याय दिलाने के लिए धरने पर बैठ गई । इसके बाद लोगों का जन सैलाब उमड़ा और लोगों ने इंडिया गेट, नॉर्थ साउथ ब्लाक पर जाम लगा दिया।”

यह अवार्ड फरवरी में संतोष के जन्मदिवस पर दिया जाएगा। इसके लिए प्रपोजल(प्रस्ताव) मंगाए जाएंगे।

Previous articleIrked by tough question, MP’s BJP MLA threatens, says he can even order encounter
Next articlePatna High Court judge says the outgoing Chief Justice was ‘corrupt’ and had ‘caste consideration’