पुराने जमाने में ऋषि-महर्षि भी बीफ खाते थे: रघुवंश प्रसाद सिंह

0

RJD नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा है कि पुराने जमाने में ऋषि-महर्षि भी बीफ खाते थे। उन्होंने अपने विवादास्पद बयान को साबित करने के लिए वेद पुराणों का भी हवाला दिया।

हालांकि उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि यह अकादमिक बहस है, चुनाव प्रचार में सड़क, पानी, बिजली और महिला आरक्षण के मुद्दे पर बात होनी चाहिए।

इससे पहले आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने भी बीफ पर विवादित बयान दिया था।

रघुवंश के इस बयान पर बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने वोटों की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि हिंदुओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

गिरिराज ने कहा कि वह महज वोटों के लिए समाज को बांट रहे हैं। यह हिन्दुओं का अपमान है, वे इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। आरजेडी का पूरा कुनबा पगला रहा है।

वहीं इस मामले में कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा कि लोगों की आस्था का सम्मान किया जाना चाहिए।

Previous articleMore noted writers’ ‘novel’ protest over growing communal incidents
Next articleBihar elections: Independent candidate shot at, injured