जामा मस्जिद के गेस्ट हाउस में मिला महिला का शव

0

दिल्ली के जामा मस्जिद इलाक़े के अमरीना गेस्ट हाउस में एक महिला का शव बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक महिला की हत्या गला दबने से हुई है। मृत महिला की उम्र 35 से 40 साल के बीच बताई जा रही है।

ख़बर के अनुसार, महिला एक व्यक्ति के साथ इस गेस्ट हाउस में आई थी। उसके बाद वह व्यक्ति जल्द आने की बात कहकर थोड़ी देर बाद ही गेस्ट हाउस से चला गया। जब वह व्यक्ति काफी समय तक वापस नहीं आया तब होटल के स्टाफ ने कमरे में जाकर देखा जहां उन्हें इस महिला का शव मिला। इसकी जानकारी तुरन्त पुलिस को दी गई।

फिलहाल  पुलिस होटल में लगे CCTV को खंगालने में जुटी है।

Previous articleSeparatist shutdown in J&K: Restrictions impact life
Next articleShiv Sainiks storm BCCI HQ, protest talks with PCB