बेंगलुरु छेड़छाड़ मामले में पांचवा आरोपी भी गिरफ्तार

0

बेंगलुरु में पुलिस ने एक महिला से छेड़छाड़ वाले वीडियो के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था लेकिन शनिवार देर रात पुलिस ने पांचवे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी शहर के उत्तर पूर्वी उपनगर में कम्मानहल्ली इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इसी इलाके में रविवार तड़के 2.41 बजे पीड़िता के साथ छेड़छाड़ की गई थी।

वीडियो में एक युवती को अपने घर लौटते देखा जा सकता था। उसके घर से करीब 50 मीटर दूर दो बाइक सवार लड़कों ने उसे घेर लिया था।

जब तक वह कुछ समझ पाती, एक बाइक सवार मोटरसाइकिल से उतर कर आया और उसे जबरदस्ती गले लगा लिया। फिर उसने जबरदस्ती उसे किस भी कर लिया था।

इस घटना की सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद पूरे देश में सनसनी मच गई थी। इससे पहले गुरुवार को इस मामले के चार आरोपियों को पुलिस ने दबोचा था।

Previous articleदिल्ली मेट्रो में महिलाओं को चाकू, माचिस, लाइटर रखने की इजाजत, DMRC के नए आदेश
Next articleअस्पताल से नवजात के गायब होने पर महिला आयोग ने पुलिस को भेजा नोटिस