आज हम आपको इंडोनेशिया में रह रही एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे है, जिसके शौक सुनकर आपके पैरो तले ज़मीन खिसक जाएंगी। इस महिला को जानवरों की नही बल्कि इंसानो का मीट खाने का शौक था। जब पुलिस उसे गिरफ्तार करने उसके घर गई तो वहां का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए।
29 साल की इस महिला को इंडोनेशिया का वैंपायर कहा जाता है, क्योंकि इसे इंसानी मीट खाने का शौक था। दरअसल, वो लोगों का खून कर उसकी डेड बॉडी को फ्रिज में रखती थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि पुलिस जब उसके घर की तलाशी ले रही थी तो उसके फ्रिज से इंसान की कई डेड बॉडी मिली। बताया जाता है कि उसने करीब 30 लड़कियों समेत कई लोगों को मारकर उसे अपना आहार बना लिया। इतना ही नहीं उसने अपने पति की भी हत्या कर उसके मीट को रेफ्रिजरेटर में रखा था।
इस महिला ने जेल के अंदर भी एक महिला गार्ड पर हमला कर चुकी है। गिरफ्तारी के बाद महिला ने बताया कि वो अपने घर पर दोस्तों के साथ काफी पार्टी करती थी, जिसमें वो बिना किसी की जानकारी के इंसानी मीट सर्व करती थी और उनके दोस्त उसके इस खाने कि तारिफ भी करते थे।