#MeToo अभियान के बीच पंजाब से आई खौफनाक खबर, एक रात में महिला से दो बार सामूहिक दुष्कर्म

0

जहां एक तरफ भारत में जारी ‘मी टू’ अभियान (यौन उत्पीड़न के खिलाफ अभियान) लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। कई अन्य महिलाएं अपने अनुभवों को सार्वजनिक तौर पर शेयर कर रही हैं। इसी बीच, पंजाब में एक गैंगरेप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

(Reuters File Photo)

पंजाब में 24 साल की एक महिला के साथ एक ही रात में 10 लोगों ने कथित तौर पर दो बार गैंगरेप किया। इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह थी गैंगरेप करने वाले अधिकतर महिला की जान पहचान के लोग थे। पुलिस के मुताबिक, 10 अक्टूबर को पंजाब के कपूरथला जिले के लखनपुर खोले और दयालपुर गांवों में महिला का गैंगरेप किया गया। पुलिस ने इस मामले में 10 में से 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं 6 लोग अभी भी फरार बताए जा रहे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि, पांच महीने पहले वह भोलू नाम के एक आदमी से मिली थी। वह ड्रग्स का एडिक्ट है। भोलू ने उसे ड्रग्स का लालच दिया। इसके बाद उसने मुझे एक सोनू नाम के ड्रग्स तस्कर से मिलवाया। इसके बाद वह इस ड्रग्स के इस धंधे में आ गई। इसके बाद महिला ने सोनू के मित्र सिरी से एक कमरा किराए पर लिया। जिसने अपने घर में जन्मदिन की पार्टी आयोजित की और अपने दोस्तों को आमंत्रित किया।

उसी रात (10 अक्टूबर), सिरी और उसके दोस्तों ने पास के खेतों में महिला को गैंगरेप किया। पुलिस ने कहा कि मदद के लिए महिला चीखी और चिल्लाई लेकिन आरोपी लाउडस्पीकर पर संगीत बजा रहे थे। जिसके चलते किसी को आवाज नहीं सुनाई दी। इसके बाद महिला ने पास के गांव दयालपुर में सतपाल सिंह के घर पर आश्रय लिया। जोकि महिला की जान-पहचान का था। लेकिन यहां पर महिला के साथ सतपाल और उसके तीन दोस्त ने भी उसका रेप किया।

महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने इस महिला का मेडिकल कराया। जिसमें गैंगरेप की पुष्टि हुई है। महिला का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। 6 अभी भी फरार बताए जा रहे हैं।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक एसएचओ सतनाम सिंह ने बताया कि, हमने एक गैंगरेप का केस दर्ज किया है। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है, अन्य छह आरोपी फरार हैं। इन्हें पकड़े के लिए हमने एक टीम का गठन किया है। जो अलग अलग जगहों पर आरोपियों को पकड़ने के लिए छापामारी कर रही है।

 

Previous articleदिल्ली: दिनदहाड़े बैंक लूट का सनसनीखेज वीडियो आया सामने, बदमाशों ने कैशियर को मारी गोली
Next articleBCCI CEO Rahul Johri accused sexual harassment by anonymous woman, explanation sought