आगरा: 38 वर्षीय महिला डॉक्टर की घर में घुसकर निर्मम तरीके से हत्या, बच्चों पर भी किया हमला

0

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक 38 वर्षीय महिला डॉक्टर की उसके घर में चाकू से निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। इस घटना से इलाके में सनसनी और दहशत फैल गई है। वहीं, पुलिस ने इस वारदात के कुछ घंटों बाद ही शनिवार को हमलावर को गिरफ्तार करके मामले को सुलझाने का दावा किया है।

आगरा

पुलिस ने बताया कि एक निजी केबल ऑपरेटर ने निशा सिंघल का गला काट दिया। वह शुक्रवार को शहर के कमला नगर इलाके में लगभग 4 बजे डॉक्टर के घर केबल कनेक्शन रिचार्ज करने के लिए गया था। मृतका के दोनों बच्च्चे जो अपराध के गवाह थे, किसी तरह जान बचाकर भागने में कामयाब रहे लेकिन हमलावर द्वारा उन पर भी हमला किया गया। दोनों पर चाकू से हमला किया गया और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने शहर के बाहरी इलाके में कालिंदी विहार इलाके के पास एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद शनिवार सुबह आरोपी शुभम को पकड़ लिया। आरोपी के पैर में एक गोली लगी है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने उसके कब्जे से नकदी और आभूषणों से भरा बैग भी बरामद किया है।

मृतक महिला का एक बच्चा आठ साल और दूसरा 4 साल का है। डॉक्टर सिंघल के पति अजय सिंघल एक सर्जन है और हत्या के वक्त वह अस्पताल में थे। मामले के जानकारी मिलने के बाद वह घर पहुंचे और अपनी पत्नी को लेकर अस्पताल गए, जहां महिला डॉक्टर की मौत हो गई थी। (इंपुट: आईएएनएस के साथ)

Previous articleमुंबई: NCB ने कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति को हिरासत में लिया, ड्रग्स कनेक्शन केस में होगी पूछताछ
Next articleलखनऊ: सपा MLC अमित यादव के आवास पर हुई फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत, चार लोग गिरफ्तार