हमेशा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली उन हस्तियों में से एक हैं, जो अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया का खूब इस्तेमाल करते हैं और इसिलिए वो आए दिन सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ शेयर करते रहते हैं।
लेकिन, विराट कोहली ने हाल ही में अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर आपकी आंखे नम हो जाएंगी। बता दें कि, विराट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर भी किया जा रहा है।
दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने जो वीडियो अपने ट्विटर पेज पर शेयर किया है उसमें दिख रहा है कि, स्टेडियम में मैच से पहले भारतीय फैंस मैदान पर एक सुर में राष्ट्रगान गाते दिख रहे हैं। ये वीडियो इतना ज़बरदस्त है कि इसे देखने के बाद आपकी भी आंखे नम हो जाएंगी।
वीडियो में दिख रहा है कि, स्टेडियम में मौजूद सभी फैंस पूरे जोश और सम्मान के साथ राष्ट्रगान गा रहे हैं। फैंस के इस खास रूप को देखकर विराट ने वीडियो शेयर किया और एक भावुक मैसेज भी लिखा। बता दें कि, उनके इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहें है और उस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहें है।
विराट ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘इस विडियो को देखना एक शानदार फीलिंग है। बिना किसी शर्त के हमें लगातार सपोर्ट करते रहने के लिए आपका शुक्रिया। आपका यह प्यार हमें और मेहनत करने के लिए प्रेरित करता है।’
देखिए वीडियो :
One of the best feelings watching this video! Thank you everyone for your constant and unconditional support for us. Your cheers and love motivates us to keep trying harder every time! ???? pic.twitter.com/WLxSnyfmVZ
— Virat Kohli (@imVkohli) July 16, 2018