इसी महीने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा करेंगे शादी, तारीखों का हुआ ऐलान

0

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इसी महीने शादी कर सकते हैं। जी हां, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दिसंबर के दूसरे हफ्ते में यह दोनों सेलेब्रिटी शादी करेंगे। ये सलेब्रिटी कपल इसी महीने के दूसरे हफ्ते में भारत के बाहर शादी रचाएंगे। हालांकि विराट या अनुष्का की ओर से इस बारे में अभी आधिकारिक रूप से कोई बयान नहीं दिया गया है।अगर खबरों पर यकीन करें तो विराट और अनुष्का 9, 10 या 11 दिसंबर को शादी कर सकते हैं। खबरों मुताबिक विराट और अनुष्का इटली के मिलान शहर में शादी कर सकते हैं। इस ड्रीम फेयरिटेल वेडिंग के तैयारी इंटरनेशनल वेडिंग प्लानर्स कर रहे हैं।

हालांकि अनुष्का शर्मा के पीआर ने इस तरह की किसी भी बात से साफ इनकार करते हुए इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। उन्होंने पीटीआई से कहा कि 11-13 दिसंबर के बीच अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी की खबरों में कोई सच्चाई नही है।

उन्होंने कहा, ‘इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। ये बातें कोरी अफवाह हैं।’ बता दें कि विराट और अनुष्का पिछले काफी समय से रिलेशनशिप में हैं। हालांकि दोनों अपने रिश्ते को लेकर काफी खुलकर बात करते रहे हैं, लेकिन शादी को लेकर दोनों ने ज्यादा बात नहीं की है।

गौरतलब है कि हाल ही में टीम इंडिया के कप्तान कोहली ने लंबे ब्रेक की मांग की थी। तभी यह खबरें आई थी कि विराट और अनुष्का जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। ऐसा माना जा रहा है कि खेल और बॉलीवुड जगत से जुड़ी दिग्गज हस्तियां इस समारोह में शामिल होंगी।

Previous articleआईपीएल 2018 में फिर चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से खेल सकते हैं महेंद्र सिंह धोनी
Next articleSupreme Court paves way for probe in evidence fabrication 2002 riots case against Teesta Setalvad and others