IND VS SA: विराट कोहली ने अपने करियर का 21वां शतक जड़ा

0

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली अपने करियर का 21वां शतक जड़ डाला। वह साउथ अफ्रीका धरती पर दो या इससे ज्यादा शतक बनाने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं।

file photo: AP

बता दें कि, इससे पहले क्रिकेट के भगवान कहें जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने दक्षिण अफ्रीका में पांच शतक बनाए हुए हैं। तेंडुलकर ने भारत के 1996-97 के दौरे पर केप टाउन में 169 रनों की पारी खेली थी। यह भारतीय कप्तान द्वारा साउथ अफ्रीका में लगाई गई इकलौती सेंचुरी थी।

वहीं, विराट कोहली ने दिसंबर, 2013 में जोहानिसबर्ग के मैदान पर शतक जमाया था। उस मैच में कोहली ने 119 रन की पारी खेली थी। उस वक्त वह खिलाड़ी के रूप में खेल रहे थे। टीम के कप्तान थे महेंद्र सिंह धोनी।

सोमवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मैच के तीसरे दिन उन्होंने अपने 65वें टेस्ट में 21वीं सेंचुरी लगाई।

Previous articleUIDAI का बड़ा फैसला, अब 1 जुलाई से अपने चेहरे से भी करवा सकेंगे आधार का सत्यापन
Next articleप्रवीण तोगड़िया की गिरफ्तारी की खबर पर VHP कार्यकर्ताओं का हंगामा