6 घंटे में 8 लाख बार देखा गया अक्षय कुमार का यह धमाकेदार वीडियो, आप भी देख हैरान रह जाएंगे

0

हम सभी को पता है कि बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार को मार्शल आर्ट से बेहद लगाव है और ये समय-समय पर दिखता भी है। यहां तक कि फिल्मों में भी अपने स्टंट्स वह खुद ही करते हैं। इस बीच अक्षय ने गुरुवार(9 मार्च) को अपना एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जो वायरल हो गया है।

इस वीडियो में अक्षय कुमार स्टेज पर मार्शल आर्ट परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ‘यह मायने रखता है कि कितनी स्पीड में आप पंच करते हैं ना कि कितनी स्पीड से टाइपिंग।’ इसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

अक्षय कुमार द्वारा पोस्ट किये जाने के 6 घंटे के अंदर ही इंस्टाग्राम और फेसबुक पर इस वीडियो को करीब आठ लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो पर हजारों रिएक्शन आ चुके हैं।

 

 

Previous articleकरोड़ो रुपए की धोखाधड़ी में तमिल फिल्मों का डायरेक्टर गिरफ्तार, कोर्ट ने किया था भगोड़ा घोषित
Next articleमैं हमेशा दुनिया का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर बनना चाहता था: विराट कोहली