विनोद खन्ना के निधन की अफवाह से सोशल मीडिया पर प्रशंसकों में छाई निराशा

0

70 वर्षीय अभिनेता विनोद खन्ना के निधन की अफवाह से सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों में निराशा की लहर दौड़ गई। इस खबर में कितनी सच्चाई है ये पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाया लेकिन कई लोगों ने उनके निधन की खबर को सोशल मीडिया पर प्रकाशित किया।

जबकि कई लोग इस जानकारी के प्रमाणित होने की बात कहते रहे। इन सभी अफवाहों से दिनभर सोशल मीडिया पर विनोद खन्ना टे्रंड करता रहा। ये अफवाहें ऐसे समय में आई है जब एक दिन पूर्व उनकी एक बीमारी वाली फोटो वायरल हो गई थी।

जबकि कई लोग इस जानकारी के प्रमाणित होने की बात कहते रहे। इन सभी अफवाहों से दिनभर सोशल मीडिया पर विनोद खन्ना टे्रंड करता रहा। ये अफवाहें ऐसे समय में आई है जब एक दिन पूर्व उनकी एक बीमारी वाली फोटो वायरल हो गई थी।

इसके अलावा फिल्म उद्योग से जुड़े कई लोगों ने विनोद खन्ना की बीमारी को लेकर चिंता जताई। खबर मिली कि अभिनेता सलमान खान ने रात में ही अस्पताल जाकर विनोद खन्ना की तबियत के बारें में पता किया। जबकि उनके साथ कई फिल्मों में काम कर चुके मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर लिखा कि अजीब बात ये नहीं कि हमारे करीबी और प्रिय और सहकर्मी गुजर जाते है, लेकिन क्या ये हमें बाध्य नहीं करता हमें दिर्घायु होने पर खुद से सवाल करना चाहिए।

इसके अलावा सोशल मीडिया पर अन्य लोगों ने भी विनोद खन्ना के निधन से जुड़े सवालों पर अपनी प्रतिक्रियाए दी। बाॅलीवुड बीट पर लिखने वाली पत्रकार सोफिया ऐजाज ने अपनी श्रंद्वाजली विनोद खन्ना का अर्पित की।

वर्ष 1997 और 1999 में वे दो बार पंजाब के गुरदासपुर क्षेत्र से भाजपा की ओर से सांसद चुने गए। 2002 में वे संस्कृति और पर्यटन के केन्द्रिय मंत्री भी रहे। सिर्फ 6 माह पश्चात् ही उनको अति महत्वपूर्ण विदेश मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री बना दिया गया था।

कल ही उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी जिसमें उनकी दूसरी पत्नी कविता खन्ना और बेटे साक्षी खन्ना दिख रहे थे। इस तस्वीर में विनोद खन्ना बीमारी की वजह से वो बहुत ही कमजोर दिख रहे थे। इस तस्वीर को साक्षी खन्ना की तरफ से ही जारी किया गया था। इस खबर के आते ही उनके प्रशंसकों में निराशा की लहर दौड़ गई।

Previous articleIndia rejects Ontario Assembly Motion on Sikh riots calling it genocide
Next articleपढ़ें, केजरीवाल ने क्यों कहा- ‘जेल जाने को तैयार रहें सिसोदिया और सत्येंद्र जैन’